फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   Rajesh Khullar will again be CPS in Haryana Govt

Haryana: नायब सरकार... राजेश खुल्लर फिर होंगे सीपीएस, अफसरशाही में होगा बड़ा फेरबदल

Sat, 19 Oct 2024 12:03 AM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़ Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sat, 19 Oct 2024 12:03 AM IST
सार

रिटायर्ड आईएएस अधिकारी राजेश खुल्लर की गिनती केंद्रीय मनोहर लाल के साथ-साथ भाजपा हाईकमान के विश्वासपात्र अधिकारियों में होती है।

विज्ञापन
Rajesh Khullar will again be CPS in Haryana Govt
नायब सैनी ने पद की शपथ ली - फोटो : ANI/File

विस्तार

रिटायर्ड आईएएस अधिकारी राजेश खुल्लर नायब सरकार में एक बार फिर से पावरफुल होंगे। वह तीसरी बार मुख्यमंत्री नायब सैनी के सीपीएस (मुख्य प्रधान सचिव) की भूमिका में रहेंगे। उनका दर्जा कैबिनेट मंत्री के बराबर का होगा। प्रदेश के मुख्य सचिव टीवीएसएन प्रसाद ने इसको लेकर पत्र जारी किया है। इससे पहले, मनोहर लाल के कार्यकाल में उनको यह जिम्मेदारी मिली थी। मार्च में बदलाव के चलते नायब सैनी को सीएम बनाया गया था तो उनको ही सीपीएस रखा गया था।

विज्ञापन


रिटायर्ड आईएएस अधिकारी राजेश खुल्लर की गिनती केंद्रीय मनोहर लाल के साथ-साथ भाजपा हाईकमान के विश्वासपात्र अधिकारियों में होती है। खुल्लर समय-समय पर सरकार के संकटमोचक भी बने हैं। एक बार फिर से उनको सीएमओ में एंट्री दी गई है। इस एंट्री से तय है कि आगामी दिनों में अफसरशाही में बदलाव में खुल्लर की अहम भूमिका रहेगी।
विज्ञापन


सरकार के पास लोकसभा चुनाव और विधानसभा चुनावों में सरकार के खिलाफ कार्य करने को लेकर कई अधिकारियों की रिपोर्ट है। उनको किनारे किया जा सकता है। जिन्होंने ड्यूटी बेहतर तरीके से की है, उनको अच्छे पद से नवाजा जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed