फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   Rai Sports University will be built in two phases; the construction agency has not yet been finalized.

Chandigarh-Haryana News: राई खेल विश्वविद्यालय दो चरण में बनेगा, अभी तक निर्माण एजेंसी तय नहीं

विज्ञापन
- पहले चरण के डिजाइन पर मुहर
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। हरियाणा का पहला अत्याधुनिक तकनीक व संसाधनों से लैस राई (सोनीपत) स्थित खेल विश्वविद्यालय (विवि) दो चरण में बनेगा। पंचकूला स्थित खेल विभाग के निदेशक कार्यालय में पहले चरण के डिजाइन पर मुहर लग गई है लेकिन विवि का काम काफी धीमी गति से आगे बढ़ रहा है। सरकार के आदेश के दो साल बाद भी अभी तक निर्माण एजेंसी निर्धारित नहीं हो पाई है।
पहले चरण में हॉस्टल, एकेडमिक ब्लॉक, एडमिन ब्लॉक, फैकल्टी हाउस, मल्टीपर्पज हाल, रजिस्टार व वीसी हाउस बनेगा। दूसरे चरण में अत्याधुनिक ऑल वेदर स्वीमिंग पुल, अपग्रेड क्रिकेट ग्राउंड, विशेष जिम्नास्टिक ट्रैक, शूटिंग ट्रैक सहित अन्य मैदानों का निर्माण होना है। इसमें अंतरराष्ट्रीय स्तर के खेल मैदान, प्रशिक्षण सुविधाएं, आवास व पोषण सुविधाएं शामिल होंगी ताकि भविष्य के ओलंपियन और अंतराराष्ट्रीय खिलाड़ी तैयार हो सकें।
विज्ञापन



तीसरे साल भी लैप्स होने की कगार पर बजट
खेल विश्वविद्यालय पर 491 करोड़ रुपए खर्च होंगे। इसके लिए राई कैंपस में 254 एकड़ जमीन उपलब्ध है। साल 2023-24 और 2024-25 में यूनिवर्सिटी के लिए 100 करोड़ रुपये का बजट रखा गया लेकिन खर्च नहीं होने के कारण यह लैप्स हो गया। इसी तरह इस वित्त वर्ष के लिए रखी गई पांच लाख की टोकन राशि भी लैप्स होने की कगार पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन




खेल विश्वविद्यालय काफी हाईटेक बनाया जाएगा। अभी तक निर्माण एजेंसी तय नहीं हुई है। इसके लिए सरकार के स्तर से फैसला लिया जाएगा। निर्माण शुरू होने के बाद ही बजट खर्च होगा। एजेंसी तय होने के बाद जल्द ही काम शुरू करवा दिया जाएगा।

अशोक कुमार, कुलपति, हरियाणा खेल विश्वविद्यालय, राई (सोनीपत)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed