फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   Rahul Gandhi wants to create unnecessary controversy: Vij, Politics News, Haryana News

राहुल गांधी बेवजह विवाद खड़ा करना चाहते हैं : विज

विज्ञापन
चंडीगढ़। देश की राजनीति में राहुल गांधी बेवजह ही विवाद खड़ा करना चाहते हैं। यदि राहुल को कुछ कहना है तो लिखकर देना चाहिए। चुनाव आयोग ने राहुल गांधी की तरफ से वोट चोरी के आरोप के दौरान दिखाए गए पीपीटी को लेकर कहा है कि वह डाटा उनका नहीं है, इसके लिए राहुल हलफनामा दें। पत्रकारों से परिवहन मंत्री अनिल विज ने कहा, राहुल कायदे-कानून के हिसाब से नहीं चल रहे हैं। राहुल से एफिडेविट मांगे जाने के सवाल के जवाब में कहा कि हवा-हवाई दावे नहीं चलते। राहुल को कुछ कहना है तो लिख कर देना चाहिए और उस पर फैसला हो जाएगा। राहुल कोई बात कह देते हैं तो हवा में की बात को कैसे माना जाएगा। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा के आरोपों को खारिज करते हुए विज ने कहा कि प्रदेश की कानून व्यवस्था बेहतर है और मुख्यमंत्री स्वयं इस ओर ध्यान दे रहे हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed