फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   Punjab Haryana CMs meeting again to resolve SYL dispute

SYL विवाद:हरियाणा-पंजाब के सीएम में फिर होगी वार्ता, केंद्र ने दोनों मुख्यमंत्रियों को लिखा पत्र, कब होगी बैठक

Fri, 27 Jun 2025 06:34 PM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: अंकेश ठाकुर Updated Fri, 27 Jun 2025 06:34 PM IST
सार

सतलुज यमुना लिंक (एसवाईएल) नहर विवाद पिछले कई दशकों से पंजाब-हरियाणा के बीच बना हुआ है। उम्मीद जताई जा रही है कि यह विवाद जल्द खत्म होगा। इसी उद्देश्य से केंद्र ने दोनों प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों के बीच बैठक तय की है। 

विज्ञापन
Punjab Haryana CMs meeting again to resolve SYL dispute
नायब सैनी और भगवंत मान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्र सरकार ने एक बार फिर हरियाणा-पंजाब के बीच दशकों से चले आ रहे सतलुज यमुना लिंक (एसवाईएल) नहर के जल बंटवारे के मुद्दे को सुलझाने की पहल की है। केंद्रीय जलशक्ति मंत्रालय ने हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी व पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान को पत्र लिख 10 जुलाई के आसपास बैठक करने को कहा है। बीते छह मई को सुप्रीम कोर्ट ने इस मुद्दे पर केंद्र को दोनों राज्यों के बीच नहर विवाद को सुलझाने के निर्देश दिए थे। इस मामले की अगली सुनवाई 13 अगस्त को होनी है। ऐसे में केंद्र एक विवाद को सुलझाने के लिए फिर से मध्यस्थता करने के लिए तैयार है।

विज्ञापन


एसवाईएल नहर के जल बंटवारे का मुद्दा पिछले कई दशकों से पंजाब-हरियाणा के बीच विवाद का कारण बना हुआ है। यह मुद्दा 214 किलोमीटर लंबी एसवाईएल नहर के निर्माण से संबंधित है, जिसमें से 122 किलोमीटर पंजाब में और 92 किलोमीटर हरियाणा में बनाई जानी थी। हरियाणा ने अपना हिस्सा पूरा कर लिया, जबकि पंजाब ने इस परियोजना को ठंडे बस्ते में डाल दिया। इससे पहले पूर्व केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने इस विवाद को सुलझाने की कोशिश की थी। तीन बार हरियाणा व पंजाब के मुख्यमंत्रियों के बीच बैठक करवाई, मगर विवाद नहीं सुलझा।
विज्ञापन


दिल्ली में हो सकती है बैठक
एसवाईएल को सुलझाने के लिए पिछली कई बैठक चंडीगढ़ में होती रही है। मगर इस बार बैठक दिल्ली में होने की संभावना है। केंद्रीय जलशक्ति मंत्री सीआर पाटिल ने दोनों ही मुख्यमंत्री से दिल्ली में बैठक करने को कहा है। हालांकि इस बारे में हरियाणा सरकार की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। सिंचाई विभाग का कहना है कि अभी फिलहाल उन्हें कोई जानकारी नहीं मिली है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed