फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   Pulse area will increase, farmers will get good seeds: Saini, Haryana News

दलहन का क्षेत्र बढ़ेगा, किसानों को मिलेंगे उत्तम बीज : सैनी

विज्ञापन
प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना व दलहन आत्मनिर्भरता मिशन 100 जिलों में हुआ लॉन्च, नूंह भी शामिल
विज्ञापन



अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा-प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना और दलहन आत्मनिर्भरता मिशन खेती को मजबूत व आत्मनिर्भर बनाने व किसानों के जीवन को बदलने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। उन्होंने कहा धन धान्य कृषि योजना का देश के 100 जिलों में शुभारंभ किया गया है। उनमें नूंह जिला भी शामिल है। पंचकूला में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि इस मिशन को सफल बनाने के लिए किसानों को उत्तम किस्म के बीज उपलब्ध करवाए जाएंगे। प्रदेश में साल 2019-20 में दलहन के अधीन लगभग 1 लाख 95 हजार एकड़ क्षेत्र था जो 2024-25 में बढ़कर 2 लाख 67 हजार 500 एकड़ हो गया। सरकार इस क्षेत्र को और बढ़ाने का प्रयास करेगी।

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कैबिनेट मंत्रीगण, विधायक और किसानों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से नई दिल्ली से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का लाइव संबोधन देखा व सुना। पीएम ने नई दिल्ली से पीएम धन-धान्य कृषि योजना और दलहन आत्मनिर्भरता मिशन का शुभारंभ किया। सीएम ने कहा-प्रधानमंत्री का मार्गदर्शन और नेतृत्व किसानों के लिए खुशहाली और समृद्धि का नया दौर लेकर आया है। राज्य सरकार का प्राथमिक लक्ष्य यह सुनिश्चित करना है कि नूंह जिले को इस योजना का अधिकतम लाभ मिले ताकि यहां की ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई गति मिल सके। उन्होंने कहा दलहन आत्मनिर्भरता मिशन का उद्देश्य तुअर, उड़द और मसूर जैसी प्रमुख दालों के उत्पादन को बढ़ावा देना है। यह खुशी की बात है कि प्रदेश के किसान भाई नवाचारों व नई स्कीमों को बड़ी तेजी से अपनाते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा किसानों को सीधा लाभ पहुंचाने के लिए ई-खरीद पोर्टल के माध्यम से पिछले 10 सीजन में 12 लाख किसानों के खातों में एमएसपी पर फसल खरीद के 1 लाख 48 हजार करोड़ रुपये डाले हैं। किसानों को अपनी फसल बेचने के लिए ई-खरीद एप्लीकेशन द्वारा घर बैठे ई- गेट पास बनाने की सुविधा दी है। उनकी फसल खरीद का भुगतान अब उनकी फसल का एक्जिट गेट पास कटने के 48 घंटे में किया जाता है। इस मौके पर कैबिनेट मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा, शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा, खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामलों के मंत्री राजेश नागर, बीजेपी के प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल कौशिक समेत कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed