{"_id":"6849e013ff05efba0b0b5373","slug":"public-representatives-and-experts-associated-with-local-bodies-from-across-the-country-will-gather-in-haryana-political-news-haryana-news-chandigarh-haryana-news-c-16-pkl1010-734408-2025-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh-Haryana News: हरियाणा में जुटेंगे देशभर के स्थानीय निकाय से जुड़े जनप्रतिनिधि व विशेषज्ञ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh-Haryana News: हरियाणा में जुटेंगे देशभर के स्थानीय निकाय से जुड़े जनप्रतिनिधि व विशेषज्ञ
विज्ञापन
तीन व चार जुलाई को गुरुग्राम में होगा शहरी स्थानीय निकाय का राष्ट्रीय सम्मेलन
विधानसभा अध्यक्ष कल्याण ने लोकसभा अध्यक्ष से की मुलाकात
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण ने नई दिल्ली में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के साथ आधिकारिक मुलाकात की। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच गुरुग्राम में होने वाले शहरी स्थानीय निकायों के राष्ट्रीय सम्मेलन के आयोजन को लेकर चर्चा हुई। बैठक में यह तय हुआ कि शहरी स्थानीय निकायों का राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन आगामी 3-4 जुलाई को गुरुग्राम में किया जाएगा। इस आयोजन की मेजबानी हरियाणा विधानसभा करेगी।
कल्याण ने कहा कि इस सम्मेलन में देशभर से शहरी स्थानीय निकायों से जुड़े जनप्रतिनिधि, विशेषज्ञ और नीति निर्माता भाग लेंगे। यह सम्मेलन शहरी विकास, स्थानीय स्वशासन और नागरिक सेवाओं के सशक्तिकरण पर केंद्रित होगा। हरियाणा विधानसभा की ओर से इस राष्ट्रीय सम्मेलन को सफल बनाने के लिए बड़े स्तर पर तैयारी की जा रही है। हरियाणा विधानसभा के अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण ने इसकी कमान संभाली है। उन्होंने बीते सोमवार को विधानसभा सचिवालय में प्रदेश सरकार और हरियाणा विधान सभा के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक कर व्यवस्थाओं को लेकर विस्तार से चर्चा भी की थी। प्रत्येक व्यवस्था के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त किए जा रहे हैं।