फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   Preparations underway for elections in seven civic bodies; draw for mayor and chairman posts on 22nd.

Chandigarh-Haryana News: सात निकायों में चुनाव की तैयारी, 22 को मेयर और अध्यक्ष पदों को लेकर होगा ड्राॅ

विज्ञापन
- सोनीपत, पंचकूला और अंबाला नगर निगम में वार्डबंदी का कार्य पूरा
विज्ञापन

चंडीगढ़। हरियाणा के सात निकायों में चुनाव की तैयारियां शुरू हो गई है। वार्डबंदी का काम पूरा हो गया है। अब 22 जनवरी को मेयर और अध्यक्ष पदों के आरक्षण को लेकर रोटेशन और ड्राॅ ऑफ लाॅट होगा। सोनीपत, पंचकूला और अंबाला में वार्डबंदी का काम पूरा हो गया है। रेवाड़ी नगर परिषद के अलावा नगर पालिका उकलाना, धारूहेड़ा और सांपला में पहले ही वार्डबंदी का कार्य पूरा हो गया है। यहां भी वार्ड आरक्षित हो गए हैं।
हरियाणा शहरी स्थानीय महानिदेशालय ने पत्र भेजकर पंचकूला स्थित महानिदेशालय में 22 जनवरी को दोपहर ढाई बजे से होने वाली बैठक में संबंधित मंडलायुक्तों या उनके प्रतिनिधियों और नगर निगम के आयुक्तों को बैठक में उपस्थित रहने को कहा है। मेयर और अध्यक्ष पदों को लेकर बैठक दो बार टल भी चुकी है। फिलहाल तीनों ही नगर निगमों में भाजपा के मेयर हैं।
विज्ञापन

पंचकूला में कुलभूषण गोयल, सोनीपत में राजीव जैन और अंबाला में शैलजा सचदेवा मेयर हैं। अभी तक अंबाला में सामान्य वर्ग की महिला और पंचकूला व सोनीपत निगमों में सामान्य वर्ग के मेयर हैं। नगर परिषद रेवाड़ी में फिलहाल सामान्य वर्ग के अध्यक्ष हैं। उकलाना में सामान्य वर्ग, सांपला में अनुसूचित जाति वर्ग की महिला और धारूहेड़ा में चेयरमैन का पद अभी सामान्य वर्ग के लिए है। मेयर और अध्यक्ष पदों के आरक्षण के बाद बदलाव हुआ तो राजनीतिक ताैर से कई बदलाव देखने को मिलेंगे। शहरी स्थानीय निकाय के महानिदेशक अशोक मीना का कहना है कि हमारे स्तर से चुनाव को लेकर तैयारी पूरी हो चुकी हैं। मेयर और अध्यक्ष पदों के आरक्षण के लिए ड्राॅ के बाद हम ब्योरा चुनाव आयोग को भेज देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन




सोनीपत में जल निकासी का काम अधूरा, अंबाला में भी गति धीमी
सोनीपत नगर निगम का कार्यकाल सात जनवरी को समाप्त होगा। छह माह में यहां करीब 200 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं। सोनीपत में बड़ी योजना की बात करें तो मेयर राजीव जैन ने अपने कार्यकाल में रेलवे लाइन पश्चिमी क्षेत्र में पेयजल की समस्या को दूर करने के लिए 25 करोड़ रुपये की लागत से जल शोधन संयंत्र (डब्ल्यूटीपी) का कार्य 2024 में कराया गया।
बरसाती पानी की निकासी के लिए अभी अमृत योजना से होने वाला 10 करोड़ रुपये की लागत वाला कार्य 90 प्रतिशत ही पूरा हुआ है। अंबाला नगर निगम का कार्यकाल 13 जनवरी को समाप्त होगा। वार्डबंदी प्रकरण में कांग्रेस ने मनमानी करने का आरोप लगाते हुए हाईकोर्ट में याचिका डाली है और इस पर 21 जनवरी को सुनवाई होगी। अंबाला निगम का अनुमानित बजट 171 करोड़ रुपये था और करीब 125 करोड़ रुपये अभी तक खर्च हो चुके हैं। अभी शहर में महावीर पार्क, नौरंगराय तालाब, भगवान वामन द्वार, बाल भवन के बड़े कार्य अधूरे हैं। सांपला नगर पालिका की बात करें तो बजट के लिए 20 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया। पंजाबी कम्युनिटी सेंटर, गलियों का निर्माण आदि कार्य हुए, हालांकि अभी जलघर के टैंक का निर्माण कार्य अधूरा है।




आबादी और वार्डों के लिहाजे से निकायों की यह है स्थिति
नगर निगमों की बात करें तो अंबाला की कुल आबादी 2,71,068 है और कुल 20 वार्ड हैं। पंचकूला में 2,91,224 आबादी के साथ ही वार्ड भी 20 हैं। सोनीपत में 22 वार्ड हैं और इस नगर निगम क्षेत्र में 4,05,275 की आबादी है। रेवाड़ी नगर परिषद में 32 वार्ड हैं। परिषद की 1,62,781 आबादी है। रेवाड़ी जिले की धारूहेड़ा में 18 वार्ड हैं। इस नगर पालिका की कुल 32,888 आबादी है। रोहतक जिले के सांपला में 18 वार्ड हैं और 25,153 कुल आबादी है। हिसार जिले की उकलाना नगर पालिका में 21,381 की आबादी है और यहां 18 वार्ड हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed