फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   Preparation for reshuffle in Haryana DC SP will be changed list is prepared in CMO

हरियाणा में फेरबदल की तैयारी: नए मुख्य सचिव के आते ही बदले जाएंगे कई डीसी-एसपी, सीएमओ में तैयार हो रही सूची

Mon, 28 Oct 2024 11:55 AM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: अंकेश ठाकुर Updated Mon, 28 Oct 2024 11:55 AM IST
सार

हरियाणा में बड़े प्रशासनिक फेरबदल की तैयारी हो रही है। नए मुख्य सचिव के आते ही प्रदेश के आईएएस और पीसीएस अधिकारियों को बदला जा सकता है। इनमें कई जिलों के डीसी और एसपी बदले जाएंगे। सीएमओ में सूची तैयार हो रही है। 

विज्ञापन
Preparation for reshuffle in Haryana DC SP will be changed list is prepared in CMO
अधिकारियों के तबादले। - फोटो : amar ujala

विस्तार

नए मुख्य सचिव के आते ही हरियाणा की अफसरशाही में बड़ा फेरबदल होगा। संभावना है कि प्रदेश के आधे जिलों के डीसी और एसपी बदले जाएंगे। तबादलों से संबंधित सूची सीएमओ में तैयार की जा रही है। 31 अक्तूबर को मुख्य सचिव टीवीएसएन प्रसाद सेवानिवृत्त हो रहे हैं और नए मुख्य सचिव विवेक जोशी 1 नवंबर को कार्यभार संभाल सकते हैं। 

विज्ञापन


उधर, सीएम के प्रधान सचिव रहे वी उमाशंकर सोमवार को केंद्र सरकार में ज्वाइन करेंगे। ऐसे में हरियाणा के मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव (पीएस) का पद पाने को लेकर भी जरबस्दत लॉबिंग चल रही है। पीएस के लिए वरिष्ठ आईएएस अनिल मलिक, अनुराग रस्तोगी और विजयेंद्र कुमार के नाम चर्चा में चल रही है।
विज्ञापन


लोकसभा और विधानसभा चुनाव में कई अधिकारियों के नियमों से बाहर जाकर कांग्रेस की मदद के आरोप हैं। खुफिया एजेंसी इसकी रिपोर्ट सरकार को दे चुकी है। खुद मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी इसको लेकर अधिकारियों को खुली चेतावनी दे चुके हैं। विधानसभा चुनाव में भी कुछ अधिकारियों ने भाजपा के खिलाफ काम किया था। ऐसे में हरियाणा सरकार अफसरशाही पर लगाम कसने के लिए खासकर उन अधिकारियों को निशाने पर ले रही है, जिन्होंने सही तरीके से अपनी ड्यूटी नहीं निभाई। ऐसे अधिकारियों को खुड्डेलाइन लगाया जाएगा। खुफिया एजेंसी की रिपोर्ट और विधायकों व मंत्रियों से लिए गए फीडबैक के आधार पर डीसी और एसपी के तबादले के लिए सूची तैयार की गई है। इनके अलावा फील्ड में तैनात अन्य अधिकारियों के भी तबादले किए जाने हैं, जिनमें, एडीसी, एसडीएम और डीएसपी शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

कई विभागाध्यक्षों के भी होंगे तबादले
नई सरकार के गठन के बाद अब कई विभागाध्यक्ष भी बदले जाएंगे। मंत्रियों की सिफारिश पर नए अधिकारियों को जिम्मेदारी दी जा सकती है। वहीं, एक ही विभाग में कई सालों से जमे अधिकारियों को हटाया जाएगा। इनके अलावा वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों के भी विभाग बदले जा सकते हैं। अतिरिक्त मुख्य सचिव स्तर पर भी बदलाव की संभावना है।

सीएमओ के अधिकारियों में बनेगा संतुलन
मुख्यमंत्री कार्यालय के अधिकारियों में इस बार संतुलन स्थापित किया जाएगा। खासतौर पर किसी एक अधिकारी को इतना पावरफुल नहीं किया जाएगा, जिससे दूसरे अधिकारियों को तकलीफ हो। इसलिए नए मुख्य सचिव के बाद अब प्रधान सचिव को लेकर अटकलें चल रही हैं। वर्तमान मुख्य सचिव टीवीएसएन प्रसाद और सीएम के सीपीएस राजेश खुल्लर दोनों अच्छे दोस्त है। नए समीकरणों में अब वरिष्ठ आईएएस अधिकारी अनिल मलिक, अनुराग रस्तोगी और विजयेंद्र कुमार के नाम प्रधान सचिव के लिए चल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed