फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   Pre monsoon rain brought relief from heat

Chandigarh-Haryana News: प्री मानसून की बारिश ने गर्मी से दिलाई राहत

विज्ञापन
-23 जून तक जारी रहेगी बारिश, यलो अलर्ट जारी
विज्ञापन

-मानसून के लिए माहौल अनुकूल, 23 के बाद हरियाणा में देगा दस्तक
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़/ हिसार। हरियाणा में मानसून के आगमन के लिए परिस्थितियां अनुकूल हो गई हैं। अरब सागर, बंगाल की खाड़ी से आने वाली नम हवा व पश्चिमी विक्षोभ ने मानसूनी गतिविधियां बढ़ा दी हैं। अगले 48 घंटे में मानसून पूर्वी उत्तर प्रदेश में प्रवेश कर जाएगा। उसके अगले ही दिन पश्चिमी यूपी और फिर 22 से 23 जून को हरियाणा में दस्तक दे सकता है।
प्रदेश में प्री मानसून की बारिश शुरू हो गई है। सोमवार रात और मंगलवार सुबह प्रदेश के कई जिलों में बारिश हुई, जो 23 जून तक जारी रहेगी। इस बीच, 20, 21 और 22 जून को तेज बारिश की संभावना है। भारतीय मौसम विभाग ने प्रदेश में तेज हवाओं व बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। बारिश के कारण तापमान में तेजी से गिरावट दर्ज की गई है। राज्य का औसत अधिकतम तापमान सामान्य से 7.4 डिग्री नीचे दर्ज किया गया है। राज्य में सभी जिलों का तापमान 36.5 डिग्री से नीचे दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

आगे ऐसा रहेगा मौसम
मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि शनिवार को सक्रिय हुए पश्चिमी विक्षोभ के बाद एक नया पश्चिमी विक्षोभ 19 जून को सक्रिय होने से 19 से 23 जून के दौरान बारिश की संभावना है। 23 के बाद हरियाणा, एनसीआर व दिल्ली में मानसून दाखिल हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------
कहां कितनी हुई बारिश(एमएम में)
जिला
बारिश

अंबाला
8.8

हिसार
92.8

करनाल
1.0

नारनौल
43.8

रोहतक
3.8

गुरुग्राम 19.0

भिवानी
5.0

सिरसा
5.0

चरखी दादरी
8.0

जींद
9.5

कैथल
3.0

नूंह
27.5

पंचकूला
1.5

रेवाड़ी 74.5

यमुनानगर
0.5
नोट: बारिश के ये आंकड़े सोमवार सुबह साढ़े 8 बजे से मंगलवार शाम साढ़े 5 बजे के हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed