फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   Portal opened for recruitment to 255 posts of Assistant District Attorney

Chandigarh-Haryana News: असिस्टेंट डिस्टि्रक अटाॅर्नी के 255 पदों पर भर्ती के लिए खुला पोर्टल

विज्ञापन
- हरियाणा लोक सेवा आयोग के पोर्टल पर 2 सितंबर की शाम पांच बजे तक कर सकेंगे आवेदन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। हरियाणा लोक सेवा आयोग ने असिस्टेंट डिस्टि्रक अटाॅर्नी के पदों के लिए आवेदन को पोर्टल खोल दिया है। अभियोजन विभाग में कुल 255 पदों पर भर्तियां होनी हैं। इस पोर्टल के माध्यम से आवेदक 2 सितंबर तक आवेदन कर सकेंगे।

लोक सेवा आयोग के अनुसार 134 पद सामान्य वर्ग और शेष पद आरक्षित श्रेणियों व दिव्यांगों के लिए हैं। आवेदन प्रक्रिया चार चरणों में पूरी होगी। पहले उम्मीदवार का पंजीकरण, शुल्क का भुगतान और बाद में हस्ताक्षर करके आवेदन पत्र को अंतिम रूप से जमा कराना होगा। उम्मीदवारों को आवेदन के लिए http://hpsc.gov.in पर ऑनलाइन पंजीकरण करना होगा। मोबाइल नंबर और आधार नंबर का उपयोग करके ऑनलाइन पंजीकरण कराया जा सकेगा। यदि आधार कार्ड में डाटा अपडेट नहीं है तो ऐसे उम्मीदवारों को मोबाइल नंबर के माध्यम से आवेदन करना होगा। पंजीकरण के बाद एक लॉगिन आईडी बनेगी। आवेदक अपनी लॉगिन आईडी का उपयोग करके आवेदन कर सकते हैं। आवेदकों को आवेदन के बाद प्रिंटआउट लेना अनिवार्य होगा और बाद में जांच के बाद हस्ताक्षर करके इसे अपलोड भी कराना होगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed