Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   Police should clean up gangsters by conducting operation: CM

ऑपरेशन चलाकर गैंगस्टरों को साफ करे पुलिस : सीएम

विज्ञापन
कानून व्यवस्था की स्थिति पर मुख्यमंत्री ने ली बैठक, शराब कारोबारी के हत्यारोपियों को जल्द गिरफ्तार करने के निर्देश
विज्ञापन




अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। कुरुक्षेत्र में शराब कारोबारी की हत्या के बाद मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कानून व्यवस्था की स्थिति को लेकर मंगलवार शाम उच्च अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने डीजीपी को गैंगस्टरों के खिलाफ सख्त ऑपरेशन चलाने के निर्देश दिए। पुलिस महानिदेशक शत्रुजीत कपूर को उन्होंने कारोबारी की हत्या में शामिल अपराधियों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई करने को कहा। उन्होंने अधिकारियों को स्टेट टास्क फोर्स (एसटीएफ) को और अधिक संसाधन व स्टाफ उपलब्ध कराने को कहा, ताकि कोई भी गैंगस्टर या अपराधी कानून से बच न सके।
बैठक में मुख्यमंत्री ने कहा कि कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखना सरकार की पहली प्राथमिकता है। जिन नागरिकों को धमकी या फिरौती संबंधी फोन आ रहे हैं, उन्हें तुरंत सुरक्षा दी जाए। साथ ही इसके लिए एक हेल्पलाइन नंबर भी जारी करें, जिसे इमरजेंसी सेवा 112 से जोड़ा जाए। उन्होंने पुलिस अधिकारियों से कहा कि धरातल पर पुलिस की उपस्थिति ऐसी होनी चाहिए, जिससे जनता सुरक्षित महसूस करे और गैंगस्टरों में कानून का डर हो। किसी तरह की कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन

पिछले दिनों गैंगस्टरों ने कई शराब ठेकेदारों को धमकी देकर हिस्सेदारी करने की मांग की थी। इस दौरान शनिवार को गैंगस्टरों ने कुरुक्षेत्र में शराब कारोबारी शांतनु की हत्या कर पुलिस को सीधे चुनौती दी थी। इस पर विपक्ष ने राज्य की कानून व्यवस्था का हवाला देकर सरकार को घेरा था। बैठक में मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी, मुख्यमंत्री के मुख्य प्रधान सचिव राजेश खुल्लर, गृह विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ. सुमिता मिश्रा, आबकारी एवं कराधान विभाग की आयुक्त एवं सचिव आशिमा बराड़ और पुलिस महानिदेशक शत्रुजीत कपूर सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

शराब ठेकों की नीलामी जल्द पूरी करने के निर्देश
मुख्यमंत्री ने आबकारी विभाग के अधिकारियों को शराब के ठेकों की जल्द से जल्द नीलामी की प्रक्रिया जल्द पूरी करने के निर्देश दिए हैं। बैठक में अधिकारियों ने बताया, 934 आबकारी जोन की नीलामी के बाद पिछले साल 5037 करोड़ रुपये की तुलना में इस बार 11,054 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ है। नीलामी के दौरान अब तक अच्छी प्रतिक्रिया प्राप्त हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed