{"_id":"68b75ed667fa2824a905055d","slug":"police-returned-four-thousand-lost-mobile-phones-to-their-owners-chandigarh-haryana-news-c-16-1-pkl1089-807627-2025-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh-Haryana News: खोए हुए चार हजार मोबाइल पुलिस ने मालिकों को दिलवाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh-Haryana News: खोए हुए चार हजार मोबाइल पुलिस ने मालिकों को दिलवाए
विज्ञापन
- राज्य पुलिस ने सेंट्रल इक्विपमेंट आइडेंटिटी रजिस्टर पोर्टल के जरिये फोन ट्रेस किए
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। राज्य पुलिस ने सेंट्रल इक्विपमेंट आइडेंटिटी रजिस्टर (सीईआईआर) पोर्टल के जरिये चार हजार खोए हुए मोबाइल फोन ट्रेस करके मालिकों को वापस दिलवाए हैं। ये मोबाइल फोन एक जनवरी से 31 जुलाई की अवधि में गुम हुए थे। पुलिस ने इस सात माह की अवधि में प्रदेशभर कितने मोबाइल गुम हुए हैं यह संख्या उजागर नहीं की है।
सबसे ज्यादा गुरुग्राम में 1,195 मोबाइल फोन उनके मालिकों को वापस लौटाए गए। सोनीपत में 609, यमुनानगर में 288 मोबाइल फोन लौटाए गए। हिसार, रेवाड़ी, सिरसा और पलवल जिलों में भी लोगों के मोबाइल फोन लौटाए गए हैं।
केंद्र सरकार ने सीईआईआर पोर्टल की व्यवस्था बनाई है जिसका उद्देश्य चोरी या गुम हुए मोबाइल फोन का गलत इस्तेमाल रोकना है। पोर्टल के जरिए मोबाइल के यूनिक 15 अंकों का आईएमईआई नंबर को ब्लॉक करवा दिया जाता है इससे वह मोबाइल किसी भी भारतीय नेटवर्क पर काम नहीं करता है। जब किसी अन्य व्यक्ति द्वारा चोरी किए हुए मोबाइल में सिम कार्ड डाला जाता है तो इसका पुलिस थाने या मोबाइल के मालिक के पास एक अलर्ट जाता है। मोबाइल मिल जाने पर इसी पोर्टल से उसे अनब्लॉक भी कराया जा सकता है। मोबाइल फोन चोरी होने पर 1930 हेल्पलाइन नंबर पर कॉल करें या सीईआईआर पोर्टल पर शिकायत दर्ज करें।