फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   PMT and PET for Forest Ranger and Deputy Forest Ranger from today, Haryana News

Chandigarh-Haryana News: आज से फॉरेस्ट रेंजर व डिप्टी फॉरेस्ट रेंजर के लिए पीएमटी व पीईटी

विज्ञापन
चंडीगढ़। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (एचएसएससी) के फॉरेस्ट रेंजर और डिप्टी फॉरेस्ट रेंजर के लिए शारीरिक माप परीक्षण (पीएमटी) व शारीरिक दक्षता परीक्षण (पीईटी) का आयोजन 11 अगस्त से होगा। रविवार को आयोग के अध्यक्ष हिम्मत सिंह ने केंद्र का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं, उपकरणों की गुणवत्ता, सुरक्षा व सुविधा प्रबंध की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निष्पक्ष व पारदर्शी प्रक्रिया के निर्देश दिए। उन्होंने अभ्यर्थियों से समय पर पहुंचने व दिशा-निर्देशों के पालन की अपील की। पंचकूला स्थित ताऊ देवी लाल स्टेडियम में पीएमटी और जल्ला पुलिस बैरियर, नाका, पंचकूला में पीईटी होगा। सभी अभ्यर्थियों को सुबह 8:00 बजे तक केंद्र पर पहुंचना अनिवार्य है। देरी से पहुंचने वाले अभ्यर्थी को प्रवेश नहीं मिलेगा। प्रवेश के लिए एडमिट कार्ड व वैध फोटो पहचान पत्र जैसे आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पासपोर्ट लेकर आना आवश्यक है। वहीं, मोबाइल, ईयरफोन, स्मार्ट वॉच आदि प्रतिबंधित रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed