{"_id":"682346370b3a031bf503094e","slug":"pharmacy-council-has-fixed-the-date-applications-will-reach-in-two-times-chandigarh-haryana-news-c-16-1-pkl1095-707908-2025-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh-Haryana News: फार्मेसी काउंसिल ने तय की तिथि, दो बार में पहुंचेंगे आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh-Haryana News: फार्मेसी काउंसिल ने तय की तिथि, दो बार में पहुंचेंगे आवेदन
विज्ञापन
जिन जिलों के नाम अंग्रेजी वर्णमाला के ए से एम तक है, उन्हें 22 मई तो एम से आगे नाम वाले जिलों के आवेदक 28 मई को बुलाए जाएंगे
चंडीगढ़। हरियाणा स्टेट फार्मेसी काउंसिल ने पंजीकरण कराने के लिए पहुंचने वाले आवेदकों को राहत दी है। अब आवेदकों को परेशानी से बचाने के लिए माह में एक दिन के बजाय दो दिन बुलाया जाएगा। मंगलवार को दो दिन आने वाले जिलों के आवेदकों का रास्ता भी साफ कर दिया है।
हरियाणा स्टेट फार्मेसी काउंसिल के चेयरमैन सोहनलाल कल्सन ने बताया कि जिन आवेदकों की फार्मेसी की पढ़ाई में लंबे समय का अंतराल है, उन्हें माह में एक के बजाय दो दिन बुलाया जाएगा। चेयरमैन ने बताया कि जिन जिलों के नाम अंग्रेजी वर्णमाला के ए से एम तक हैं, उन्हें आवेदन के लिए 22 मई को बुलाया गया है। इसी तरह से एम से आगे के जिन जिलों के नाम हैं, ऐसे आवेदकों को 28 मई को पहुंचना होगा। उदाहरण के ताैर पर ए से अंबाला, एम से महेंद्रगढ़, आर से रेवाड़ी, जी से गुरुग्राम आदि नाम आते हैं।
जिन्होंने नियमित पढ़ाई की वह किसी भी कार्य दिवस पर आ सकते हैं
चेयरमैन कल्सन ने कहा कि जिन्होंने नियमित पढ़ाई की है वह किसी भी कार्य दिवस (अवकाश वाले दिन छोड़कर) पर आ सकते हैं। ऐसे आवेदक नियमित रूप से प्रतिदिन 5-10 की संख्या में आवेदन करने पहुंच रहे हैं। ऐसे आवेदकों को कोई परेशानी नहीं है।