फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   People suggested names of people who brought glory to the state for naming the cubs born in Bhiwani Mini Zoo

Chandigarh-Haryana News: गर्व की गर्जना...3 शावक, 410 नाम

विज्ञापन
भिवानी लघु चिड़ियाघर में जन्मे शावकों के नामकरण के लिए लोगों ने सुझाए प्रदेश का मान बढ़ाने वालों के नाम
विज्ञापन

कुलदीप शुक्ला
चंडीगढ़। भिवानी के लघु चिड़ियाघर में जन्मे तीन शेर शावकों ने अब सिर्फ वन्यजीव प्रेमियों को ही नहीं बल्कि पूरे हरियाणा को उत्साहित कर दिया है। इनके नामकरण के लिए प्रदेशभर से लोगों ने हरियाणा वन एवं वन्यजीव विभाग को सुझाव भेजे हैं और प्रतिक्रिया देखकर लगता है मानो पूरा हरियाणा इन नन्हे शेरों में अपनी पहचान, गर्व और भावनाएं बसाना चाहता हो। सुझावों में वीरता, परंपरा, संस्कृति, लोककला और आधुनिक हरियाणा की उपलब्धियों की झलक साफ देखी जा सकती है।
यह नाम केवल पहचान नहीं, बल्कि उन हस्तियों का सम्मान भी हैं, जिन्होंने हरियाणा को राष्ट्रीय और वैश्विक स्तर पर चमकाया है। प्रदेश की जनता ने शावकों के लिए जिन नामों की झड़ी लगाई है उनमें से ज्यादातर हरियाणा के सुपरस्टार के नाम हैं। सबसे ज्यादा सुझाव जैवलिन हीरो नीरज चोपड़ा पर शावक का नाम रखने के आए हैं। इसके अलावा देश को गर्व से भर देने वालीं महिला क्रिकेटर शैफाली, मुक्केबाजी की ताकत और हिम्मत के प्रतीक विजेंदर और क्रिकेट का पहला विश्वकप जिताने वाले हरियाणा से निकले महान कप्तान कपिल देव पर भी नाम रखने के सुझाव दिए गए हैं।
विज्ञापन

246 लोगों ने 410 नाम सुझाए

28 अक्तूबर को रात 9.18 बजे भिवानी के लघु चिड़ियाघर में शेरनी गीता ने तीन शावकों को जन्म दिया था। तीनों का पिता चिड़ियाघर में ही रहने वाला शेर सिंबा है। तीनों के नामकरण के लिए वन्य जीव विभाग ने प्रदेशभर से 10 नवंबर तक ईमेल पर सुझाव मांगे थे। इस पर विभिन्न जिलों से 246 लोगों ने 410 नाम सुझाए हैं। इनमें सबसे ज्यादा नाम हिसार से 71 और भिवानी से 63 आए हैं। चयनित नाम सुझाने वालों को सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इतना स्टारडम पहले कभी नहीं देखा : हुड्डा
भिवानी के लघु चिड़ियाघर के वन निरीक्षक देवेंदर हुड्डा के मुताबिक इस बार नाम के लिए आए सुझावों में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। पहले लोग पारंपरिक नाम जैसे भीम, सुल्तान, शक्ति, तूफान भेजते थे। मगर इस बार नामों में सेलिब्रिटी भावनाएं, खेल भावना और हरियाणा की उपलब्धियों की चमक सबसे ज्यादा है।

--------


--------------
हिसार से सबसे ज्यादा 71 सुझाव आए
जिला – लोग – सुझाव

हिसार – 42 – 71
भिवानी – 36 – 63
रोहतक – 28 – 47
करनाल – 26 – 41
जींद – 18 – 28

सोनीपत – 15 – 26
चरखी दादरी – 14 – 25
रेवाड़ी – 12 – 20
गुरुग्राम – 10 – 17
फरीदाबाद – 9 – 15
पानीपत – 9 – 15
पलवल – 8 – 14
महेंद्रगढ़ – 7 – 11
सिरसा – 7 – 12
यमुनानगर – 5 – 9
अंबाला – 4 – 7
कुरुक्षेत्र – 4 – 6
पंचकूला – 3 – 5
फतेहाबाद – 3 – 4
कैथल – 3 – 4
नूंह (मेवात) – 2 – 4
जींद ग्रामीण – 2 – 3
रोहतक ग्रामीण – 2 – 3
भिवानी ग्रामीण – 2 – 3
सिरसा ग्रामीण – 1 – 2
करनाल ग्रामीण – 1 – 2


---------इस बार आए नामों में हरियाणा के इतिहास, संस्कृति, लोककला, खेल, पुरातत्व और लोकभाषा की ऐसी विविधता है कि चयन समिति के लिए चुनाव करना आसान नहीं होगा। मगर इतना तय है कि भिवानी के नन्हे शेरों के नामों में पूरा हरियाणा धड़कता हुआ नजर आएगा।

डॉ. विवेक सक्सेना, मुख्य वन्यजीव अभिरक्षक, हरियाणा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed