{"_id":"694fe604a1fc90accd0acaf9","slug":"operation-chase-principal-arrested-in-scholarship-scam-and-other-cases-chandigarh-haryana-news-c-16-1-pkl1089-908181-2025-12-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑपरेशन पीछा करो : छात्रवृत्ति घोटाले में प्राचार्य व अन्य केसों में गिरफ्तारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऑपरेशन पीछा करो : छात्रवृत्ति घोटाले में प्राचार्य व अन्य केसों में गिरफ्तारी
विज्ञापन
चंडीगढ़। हरियाणा राज्य सतर्कता व भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसवीएंडएसीबी) की ओर से चलाए जा रहे विशेष सात दिवसीय अभियान ऑपरेशन पीछा करो के तहत छात्रवृत्ति घोटाले में रोहताश डिग्री कॉलेज, मंडी अटेली की प्राचार्या वीना यादव को भी गिरफ्तार किया गया है। आरोप है कि वर्ष 2017–18 में करीब 1.97 करोड़ रुपये का गबन किया गया। यमुनानगर में सीआईए स्टाफ के एएसआई उमेश कुमार और सिपाही धर्मवीर सिंह पर रिश्वत मांगने का केस दर्ज किया गया है।
इसी तरह करनाल रेंज में एलटीसी जारी करने के बदले रिश्वत मांगने के मामले में फरार आरोपी सुनील कुमार, डाटा एंट्री ऑपरेटर (एचकेआरएन), सब ट्रेजरी नरवाना, जिला जींद को गिरफ्तार किया गया। गुरुग्राम रेंज में खनन विभाग, नारनौल से जुड़े फर्जीवाड़े में फरार आरोपी अजीत, डाटा एंट्री ऑपरेटर को पकड़ा गया। उस पर अवैध खनन में फर्जी इन्वॉयस अपलोड कर सरकार को नुकसान पहुंचाने का आरोप है। आरोपी को 28 दिसंबर 2025 को न्यायालय में पेश किया जाएगा। एसवीएंडएसीबी एसीबी प्रमुख अजय सिंघल ने कहा कि यह अभियान लगातार जारी रहेगा।