फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   One ward of BC category increased in Panchkula, Sonipat and Ambala Municipal Corporation

Chandigarh-Haryana News: पंचकूला, सोनीपत और अंबाला नगर निगम में बीसी वर्ग का एक-एक वार्ड बढ़ा

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चंडीगढ़। प्रदेश के तीन नगर निगमों पंचकूला, अंबाला और सोनीपत में चुनाव की तैयारियां शुरू हो गई हैं। शहरी स्थानीय निकाय विभाग ने तीनों निगमों में वार्डों की संख्या निर्धारित कर दी है। पंचकूला और अंबाला में वार्डों की संख्या में बदलाव नहीं हुआ है। सोनीपत में वार्डों की संख्या 20 से बढ़कर 22 की गई है। सोनीपत व पंचकूला में वार्डबंदी के लिए 9-9 सदस्यीय कमेटी का भी गठन कर दिया गया है।

पंचकूला, अंबाला और सोनीपत नगर निगमों में जनवरी 2026 में मेयर और पार्षदों का कार्यकाल समाप्त हो रहा है। शहरी स्थानीय निकाय विभाग के आयुक्त एवं सचिव विकास गुप्ता ने इन निगमों में वार्डों के आरक्षण की स्थिति को लेकर अधिसूचना जारी कर दी। अंबाला नगर निगम में अनुसूचित जाति (एससी) के लिए तीन वार्ड आरक्षित किए गए हैं। इनमें एक तिहाई यानी एक वार्ड एससी महिला के लिए आरक्षित रहेगा। पिछड़ा वर्ग (बीसी) ए और बी के लिए 1-1 सीट रहेगी। पिछले चुनाव में बीसी वर्ग के लिए एक वार्ड आरक्षित था। इस बार भी 7 वार्डों में महिलाएं ही चुनाव लड़ेंगी। बीसी वर्ग के लिए सीट की बढ़ोतरी होने से सामान्य वर्ग की एक सीट कम हो गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed