फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   On Yoga Day, Yoga-oriented Haryana and Drug-free Haryana will be inaugurated, Haryana News

Chandigarh-Haryana News: योग दिवस पर योग युक्त हरियाणा-नशा मुक्त हरियाणा का होगा आगाज

विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने की घोषणा, कुरुक्षेत्र में आयोजित होगा भव्य राज्य स्तरीय समारोह
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। 21 जून को आयोजित होने वाले अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की हरियाणा सरकार ने तैयारियां जोर-शोर से शुरू कर दी है। योग का राज्यस्तरीय समारोह कुरुक्षेत्र में आयोजित होगा, जिसमें एक लाख से भी अधिक लोगों की भागीदारी होगी। कार्यक्रम में योग गुरु बाबा रामदेव भी शिरकत करेंगे। साथ ही योग दिवस के उपलक्ष्य पर योग युक्त हरियाणा- नशामुक्त हरियाणा आगाज किया जाएगा। इसका मकसद नशे को जड़ से समाप्त करना होगा।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बताया, 11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के आयोजन की तैयारियों के लिए बुधवार को आयुष विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। पूरा हरियाणा योगमय हो, ऐसा वातावरण बनाना है। उन्होंने कहा कि राज्यस्तरीय कार्यक्रम के अलावा, जिलास्तरीय कार्यक्रम भी सभी जिलों में होंगे। इतना ही नहीं खंड स्तरीय कार्यक्रम भी प्रदेश के 121 ब्लॉकों में आयोजित होंगे। योग दिवस के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम के साथ-साथ योग मैराथन, योग जागरण यात्रा सहित अन्य कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। ये कार्यक्रम आज से 21 जून तक चलेंगे। योग कार्यक्रमों के साथ स्वच्छता कार्यक्रम को भी जोड़ा जाएगा। उन्होंने कहा- प्रदेश के सभी स्कूलों, कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में योग के तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। सभी मंत्रीगण, सांसद, विधायक, अधिकारी, कर्मचारी और अन्य जनप्रतिनिधियों के लिए भी प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे और योग दिवस पर सभी मंत्रियों, विधायकों, सरपंच व अन्य जनप्रतिनिधियों की ड्यूटी भी लगाई जाएगी। वहीं, हरित योग के माध्यम से प्रकृति की रक्षा का संकल्प लेकर 10 लाख पौधारोपण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि योग दिवस के लिए पंजीकरण के लिए पोर्टल बनाया गया है और 10 लाख युवाओं को जोड़ने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed