फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   On October 1, 7500 people will get 100-yard plots, Haryana News

Chandigarh-Haryana News: एक अक्तूबर को 7500 लोगों को मिलेंगे 100-100 गज के प्लाॅट

विज्ञापन
मुख्यमंत्री बोले- सेवा पखवाड़े में गांवों को नशा व प्लास्टिक मुक्त किया जाएगा
विज्ञापन


पराली मुक्त गांवों को सोलर लाइट से जगमग किया जाएगा





अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर से गांधी जयंती दो अक्तूबर तक भाजपा प्रदेश में सेवा पखवाड़ा आयोजित करेगी। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने 16 दिन तक चलने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा मंगलवार को प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में रखी। सैनी ने बताया, सेवा पखवाड़ा के दौरान एक अक्तूबर को 7500 लोगों को 100-100 गज के प्लॉट दिए जाएंगे।
इन 16 दिनों में प्रदेश को नशा और प्लास्टिक मुक्त बनाया जाएगा। जो गांव पराली जलाने से मुक्त होंगे उनको सोलर लाइट से जगमग किया जाएगा। गांवों में सौंदर्यीकरण के कार्य भी होंगे। अमृत सरोवरों की सफाई और वहां पौधे रोपे जाएंगे। 75 पार्कों को नमो पार्क बनाने का भी निर्णय लिया गया है। एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत प्रदेश में 4 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य है।
विज्ञापन

मंत्री, विधायकों व कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए सीएम सैनी ने कहा कि इस पखवाड़े में गांव की फिरनियों को पक्का किया जाएगा। अभियान चलाकर हर बच्चे का स्कूल में दाखिला कराया जाएगा। खादी को प्रोत्साहित करने के लिए 2 अक्तूबर को बड़े मेले का आयोजन होगा जो एक सप्ताह तक चलेगा। 27 सितंबर को ग्रामीण विकास सहकारिता विभाग की ओर से कार्यक्रम होगा। 28 सितंबर को श्रम विभाग की ओर से श्रमिकों के स्वास्थ्य जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



मोदी के जीवन पर आधारित पुस्तकें दी जाएगी

75 विद्यालयों में पीएम नरेंद्र मोदी के जीवन पर आधारित पुस्तकों का वितरण किया जाएगा। सैनिक व अर्द्धसैनिक कल्याण विभाग सेना के कोर के हिसाब से पुनर्मिलन कार्यक्रम आयोजित करेगा। शहीदों के नाम पर पौधारोपण कार्यक्रम होगा और भूतपूर्व सैनिकों के परिवारों को आमंत्रित किया जाएगा। गृह विभाग प्रदेश में पुलिस और जनता के बीच संवाद कार्यक्रम करेगा ताकि जनता और पुलिस के बीच का अंतर समाप्त किया जा सके। गृह विभाग नशा मुक्ति और पराली ना जलाने के लिए लोगों को प्रेरित करने के लिए अभियान चलाएगा। किसान कल्याण विभाग भी 75 गांवों को चिह्नित कर सम्मेलन करेगा जिसमें किसानों को फसलों, बीजों और पैदावार के बारे में जागरूक किया जाएगा।


बाढ़ प्रभावितों की मदद करने का आह्वान

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कार्यकर्ताओं से कहा- पड़ोसी राज्यों में भारी वर्षा हुई है, जिससे गांव के गांव उजड़ गए हैं। सैनी ने कार्यकर्ताओं से आह्वान करते हुए कहा- हम सभी को प्रभावित लोगों की मदद करनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed