फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   Now, children will get kheer once a week in school.

Chandigarh-Haryana News: अब स्कूल में बच्चों को सप्ताह में एक दिन खीर मिलेगी

विज्ञापन
बच्चों को आईएफए टैबलेट देने वाले दिन ही एक-एक पिन्नी भी बांटी जाएगी
विज्ञापन

चंडीगढ़। मिड डे मील के तहत सरकारी स्कूल में बच्चों के आहार में मिठास बढ़ गई है। अब सप्ताह में एक दिन बच्चों को खीर भी मिलेगी। वहीं, अब से प्रदेशभर के सभी सरकारी स्कूलों में जिस दिन बच्चों को आयरन-फोलिक एसिड (आईएफए) टैबलेट दी जाएगी उसी दिन उन्हें पिन्नी भी बांटी जाएगी।

साल 2023 में सरकारी स्कूलों में खीर बंद कर दी गई थी हालांकि तब स्कूल की रसोई में चावल से खीर बनती थी। अब दोबारा से खीर की शुरुआत अलग प्रारूप में की गई है अब से पैकेट वाली बनी बनाई खीर को दूध में मिलाकर तैयार कराया जाएगा ताकि बच्चों को मैगी की तरह दो मिनट के अंदर खीर तैयार करके दी जा सके।
विज्ञापन


हरियाणा सरकार ने राज्य के सभी सरकारी स्कूलों में मिड डे मील योजना के तहत बच्चों के पोषण स्तर में सुधार के लिए बाल वाटिका-III से लेकर कक्षा 8 तक के विद्यार्थियों के लिए सप्ताह में एक दिन खीर और एक दिन पिन्नी दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


महानिदेशक मौलिक शिक्षा, हरियाणा की अेर से सभी जिला मौलिक शिक्षा अधिकारियों को भेजे गए निर्देशों में बताया कि इस व्यवस्था के लिए निदेशक मौलिक शिक्षा हरियाणा और हरियाणा एग्रो इंडस्ट्रीज कॉर्पोरेशन लिमिटेड, पंचकूला के बीच एक नवंबर 2025 से 31 मार्च 2026 तक का अनुबंध (एग्रीमेंट) किया गया है।


इसके अतिरिक्त भारत सरकार के आदेशानुसार नूंह और भिवानी जिलों में पहले से ही वीटा की ओर से 90 दिनों के लिए पिन्नी वितरण का काम (1 सितंबर 2025 से) चल रहा है। 90 दिन की सप्लाई पूरी होने के बाद दोनों जिलों के जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी, हरियाणा एग्रो इंडस्ट्रीज कॉर्पोरेशन लिमिटेड को नई मांग भेजेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed