{"_id":"6a055f0e2a48e2060a0d80e8","slug":"newly-appointed-mayor-and-councilors-to-be-honored-today-in-panchkula-cm-nayab-saini-ceremony-panchkamal-2026-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवनियुक्त मेयर-पार्षदों का सम्मान आज: पंचकमल में होगा समारोह, चार गाड़ियों के काफिले में पहुंचे सीएम सैनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नवनियुक्त मेयर-पार्षदों का सम्मान आज: पंचकमल में होगा समारोह, चार गाड़ियों के काफिले में पहुंचे सीएम सैनी
Thu, 14 May 2026 11:05 AM IST
Nivedita
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: Nivedita
Updated Thu, 14 May 2026 11:05 AM IST
सार
पंचकूला में भाजपा के कार्यालय पंचकमल में सम्मान समारोह का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम में सीएम नायब सैनी और पार्टी प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बडाैली शिरकत करेंगे।
विज्ञापन
साइकिल से पंचकमल पहुंचे मंत्री अरविंद शर्मा
- फोटो : ANI
विस्तार
हरियाणा निकाय चुनाव में जीते भाजपा के मेयर और पार्षदों का आज सम्मान किया जाएगा।
पंचकूला में भाजपा के कार्यालय पंचकमल में सम्मान समारोह का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम में कार्यक्रम के लिए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी केवल चार गाड़ियों के काफिले में ही पंचकमल पहुंचे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आह्वान के बाद सीएम सैनी ने बुधवार को अपने फ्लीट में गाड़ियां सीमित करने का फैसला किया था।
समारोह के लिए पहुंचीं भाजपा सांसद रेखा शर्मा ने कहा कि एक होता है कि हारने के बाद मान लेते हैं, अपने में सुधार करते हैं और आगे बढ़ते हैं। कांग्रेस के लोग मानते नहीं हैं तो ठीक क्या करेंगे? स्वीकृति ही नहीं है तो मुझे नहीं लगता इनकी पार्टी कभी सुधरेगी। ये चुनाव के समय जागते हैं वोट मांगते हैं काम नहीं करते। जनता के बीच में नजर नहीं आते।"
मंत्री अरविंद शर्मा समारोह में शामिल होने के लिए साइकिल से पंचकमल पहुंचे। शर्मा ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जो अमेरिका और ईरान का युद्ध है वो थम नहीं रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बहुत अच्छी सोच है। कोई भी संकट आ सकता है, कोई भी परेशानी आ सकती है। हमें डरना नहीं है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में कोरोना संकट आया था। देश ने अच्छे से मुकाबला किया। हमें इस बात से घबराना नहीं है। किसी भी संकट से पीएम मोदी का नेतृत्व निपटने में सक्षम है।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन