{"_id":"6845c6a189173e667c05f82d","slug":"more-than-one-lakh-people-practiced-yoga-chandigarh-haryana-news-c-16-1-pkl1089-731840-2025-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh-Haryana News: एक लाख लोगों ने योगाभ्यास किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh-Haryana News: एक लाख लोगों ने योगाभ्यास किया
विज्ञापन
चंडीगढ़। पंचकूला के ताऊ देवी लाल स्टेडियम में खेल विभाग, आयुष विभाग, उच्च शिक्षा विभाग व पतंजलि योगपीठ की संयुक्त देखरेख में चल रहे योग पखवाड़ा कार्यशाला में रविवार को 1,37,468 लोगों ने एक साथ योगाभ्यास किया। इस दाैरान 2,640 पौधे भी लगाए गए। अब तक कुल 40,721 पौधे लगाए जा चुके हैं। करीब 9.50 लाख प्रतिभागियों ने कार्यशाला में हिस्सा लिया है।
कार्यक्रम का संचालन राज्य खेल एवं आयुष विभाग के महानिदेशक संजीव वर्मा के मार्गदर्शन में किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि योग एक पूर्ण जीवनशैली है, जिसमें आत्म-संयम, संतुलन और स्वास्थ्य समाहित हैं। कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण को भी विशेष प्राथमिकता दी जा रही है। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस में होने वाले कार्यक्रम में भागेदारी के लिए प्रदेशवासी www. internationalyogadayhry. in या 9501131800 नंबर पर पंजीकरण करा सकते हैं। ब्यूरो