{"_id":"6a3d2e1b48e02cfceb0033ed","slug":"more-than-36-million-children-to-be-administered-polio-drops-on-the-28th-chandigarh-haryana-news-c-16-pkl1010-1054390-2026-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh-Haryana News: 36 लाख से अधिक बच्चों को 28 को पिलाई जाएगी पोलियो की खुराक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh-Haryana News: 36 लाख से अधिक बच्चों को 28 को पिलाई जाएगी पोलियो की खुराक
विज्ञापन
पोलियो बूथ तक न पहुंचने वाले बच्चों को 29 व 30 जून को स्वास्थ्य कर्मी घर-घर जाकर दवा पिलाएंगे
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। प्रदेश में 28 जून से शुरू होने वाले राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान की तैयारियां तेज कर दी गई हैं। अभियान को सफल बनाने के लिए राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के मातृत्व एवं शिशु स्वास्थ्य निदेशक डॉ. वीरेंद्र यादव की अध्यक्षता में एक वर्चुअल बैठक आयोजित की गई। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार प्रदेश में पांच वर्ष तक की आयु के लगभग 36.09 लाख बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने का लक्ष्य रखा गया है। अधिकारियों ने सभी विभागों से बेहतर समन्वय के साथ काम करने का आह्वान किया ताकि कोई भी बच्चा पोलियो की दवा से वंचित न रहे।
स्वास्थ्य विभाग की योजना के अनुसार 28 जून को राज्यभर में पोलियो बूथ लगाए जाएंगे जहां अभिभावक अपने बच्चों को दवा पिलाने के लिए ला सकेंगे। इसके बाद 29 और 30 जून को स्वास्थ्य कर्मी घर-घर जाकर उन बच्चों को पोलियो ड्रॉप्स पिलाएंगे जो बूथ तक नहीं पहुंच पाए। सभी अभिभावकों से अपील की गई है कि वे अपने पांच वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की खुराक जरूर पिलाएं। बैठक में महिला एवं बाल विकास, शिक्षा, पंचायती राज, शहरी स्थानीय निकाय, श्रम, परिवहन, रेलवे, आयुष और जनसंपर्क विभाग सहित कई संस्थाओं के प्रतिनिधि शामिल रहे। इसके अलावा इंडियन मेडिकल एसोसिएशन, इंडियन एकेडमी ऑफ पीडियाट्रिक्स व रोटरी क्लब के पदाधिकारियों ने भी अभियान में सहयोग का भरोसा दिलाया।