फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   Monsoon will arrive in Haryana before time, Weather News, haryana news

Chandigarh-Haryana News: हरियाणा में समय से पहले पहुंचेगा मानसून

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चंडीगढ़। पिछले कई दिनों से अटका दक्षिण-पश्चिम मानसून ने गति पकड़ ली है। पूर्वी यूपी में अगले दो से तीन दिन में मानसून दस्तक दे सकता है। उसके बाद पश्चिमी यूपी के रास्ते हरियाणा में मानसून एंट्री करेगा। यदि मानसून की यही गति रही तो हरियाणा में मानसून समय से पहले दस्तक देगा। हरियाणा में मानसून की तय तारीख 27 जून है। पिछले दो बार से मानसून तय तारीख से पहले 25 व 26 जून का आ रहा है।
चंडीगढ़ मौसम विभाग के निदेशक सुरेंद्र पाल ने बताया, मानसून के लिए अभी अनुकूल परिस्थितियां बनी हुई है। यदि कोई रुकावट आई तो मानसून की गति प्रभावित हो सकती है। इसलिए अगले दो से तीन दिन मानसून के लिए काफी अहम है। मौसम विज्ञान विभाग ने कहा है कि दक्षिण-पश्चिम मानसून ने फिर से गति पकड़ ली है। यदि ही गति बनी रही है तो 25 जून तक हरियाणा समेत उत्तर पश्चिम भारत के ज्यादातर हिस्सों में मानसून पहुंच जाएगा। इस बार केरल में छह दिन पहले मानसून ने दस्तक दी थी। इस बार मानसून की बारिश सामान्य से ज्यादा होने की संभावना जताई गई है। खासतौर पर मानसून के पहले दो महीने जून और जुलाई में अच्छी बारिश की संभावना है।
विज्ञापन



20 जून से तेज बारिश के आसार

मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में बताया है कि 20 जून से तेज बारिश के आसार हैं। यह बारिश पश्चिमी विक्षोभ व मानसून हवाओं की वजह से होगी। 20 जून से शुरू होने वाली बारिश का दौर अगले तीन से चार दिन तक चल सकता है। यदि लगातार कई इलाकों में अच्छी मात्रा में बारिश होती है तो उसे मानसून मान लिया जाएगा। इसी दौरान मानसून पहुंचने की संभावना जताई जा रही है। हरियाणा के मौसम में आए बदलाव से दस डिग्री तक तापमान गिर गया है। फरीदाबाद में अधिकतम तापमान में 35.8 डिग्री दर्ज किया गया, जो एक दिन के मुकाबले 9.8 डिग्री से कम था। राज्य में सबसे गर्म सिरसा रहा, जहां अधिकतम तापमान 38.4 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं रात का तापमान भी 30.6 डिग्री दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed