फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   Minister Anil Vij advice on Holi and Juma controversy

'हिंदुओं का देश है और हिंदू अपना त्योहार...', होली और जुमे की नमाज विवाद पर मंत्री अनिल विज ने किसे दी नसीहत

Thu, 13 Mar 2025 02:48 PM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: अंकेश ठाकुर Updated Thu, 13 Mar 2025 02:48 PM IST
सार

इस बार होली और जुमे की नमाज एक ही दिन है। इसको लेकर कई राज्यों में अलर्ट भी है। इस बीच अब हरियाणा सरकार के मंत्री और भाजपा के दिग्गज नेता अनिल विज ने बड़ा बयान दिया है।

विज्ञापन
Minister Anil Vij advice on Holi and Juma controversy
अनिल विज - फोटो : ANI

विस्तार

इस बार होली और रमजान का जुमा एक ही दिन शुक्रवार को है। इस पर यूपी के संभल में हाई अलर्ट है। वहीं इसको लेकर सियासत भी रंगीन हो चुकी है। क्योंकि राजनीतिक नेता भी होली और जुमे की नमाज को लेकर तरह-तरह के बयान दे रहे हैं। ऐसे में हरियाणा के ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने भी होली और जुमे की नमाज विवाद पर नसीहत दी है। 

विज्ञापन

 
हरियाणा सरकार के मंत्री अनिल विज ने कहा कि अगर आप हिंदुस्तान में रह रहे हो और यह देश हिंदुओं का देश है। इसलिए हिंदू अपना त्योहार धूमधाम से मनाएंगे। अगर आप पर कोई रंग पड़ जाता है, तो आपके अंदर सहनशक्ति होनी चाहिए। मैं होली नहीं खेलता इसलिए मैं घर में ही रहता हूं।
विज्ञापन

 


उन्होंने उदाहरण दिया है कि अगर बाहर बरसात हो रही है अगर कोई भीगना नहीं चाहता तो वह घर पर बैठें। अगर बाहर निकलोगे तो बारिश से थोड़ा बहुत तो गीले होंगे ही, उसे सहन करना पड़ता है। 


हालांकि अनिल विज ने किसी विशेष समुदाय का जिक्र नहीं किया है, लेकिन इशारों-इशारों में उन्होंने होली और जुमे की नमाज विवाद पर नसीहत दी है। 

वहीं, सत्तापक्ष और विपक्ष के कई संसद सदस्यों ने शुक्रवार को होली और जुमे की नमाज एक ही दिन पड़ने के चलते लोगों से त्योहार को शांतिपूर्ण तरीके से मनाने का आह्वान किया। उनका यह भी कहना है कि यह सुनिश्चित करना पुलिस और प्रशासन की जिम्मेदारी है कि देश में कोई अप्रिय घटना न हो।

निकाय चुनाव परिणाम विज ने किया डांस
हरियाणा में हुए नगर निकाय चुनाव में एक बार फिर से भाजपा ने बाजी मारी है। 10 नगर निगम में से नौ में भाजपा ने कब्जा किया है। बुधवार को चुनाव परिणाम घोषित किए गए थे। नतीजों के बाद अनिल विज ने खुशी जाहिर करते हुए डांस भी किया था। विज ने कांग्रेस को लेकर कहा कि कांग्रेस नाम की चीज हरियाणा ही नहीं बल्कि देशभर में खत्म हो रही है। जहां भी चुनाव हो रहे हैं वहां भारतीय जनता पार्टी की जीत हो रही है। क्योंकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजनीति की दिशा और दशा को बदल दिया है। पहले 50 साल तक झूठ और फरेब की राजनीति होती थी। जब से पीएम मोदी ने कमान संभाली है उन्होंने विकास की राजनीति शुरू की। उनके मार्गदर्शन में प्रदेश सरकार भी काम कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed