फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   Merit list of Group-D has also been released, joining letter has to be downloaded, Haryana news

Chandigarh-Haryana News: ग्रुप-डी की मेरिट लिस्ट भी जारी, डाउनलोड करने होंगे ज्वाइनिंग लेटर

विज्ञापन
चंडीगढ़। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने बुधवार देर रात ग्रुप-डी के 7596 पदों के लिए परिणाम घोषित किया था। अब चयनित अभ्यर्थियों को अगले सात दिनों में संबंधित मंडलायुक्त कार्यालय में रिपोर्ट करनी होगी। इसके साथ ही सफल अभ्यर्थियों को अपने ज्वाइनिंग लेटर डाउनलोड करने होंगे। ग्रुप डी की मेरिट सूची भी परिणाम के साथ जारी की गई थी। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने आवेदकों को बड़ी राहत देते हुए परिणाम घोषित किया था। अब आवेदकों को मानव संसाधन विभाग के पोर्टल के माध्यम से हस्ताक्षरित अंडरटेकिंग, 10वीं कक्षा का प्रमाण-पत्र और बैंक खाता आदि का ब्योरा देना होगा। ई-प्रोविजनल नियुक्ति पत्र भी डाउनलोड करना होगा। इसके बाद चयनित उम्मीदवार ई-प्रोविजनल नियुक्ति पत्र मे दिए निर्देशों के अनुसार 7 दिन में अपने संबंधित मंडलायुक्त कार्यालय में नियुक्ति पत्र जमा कराएंगे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed