फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   Maintenance on Saral twice in 12 hours, yet thousands of applicants are in trouble, Haryana News

Chandigarh-Haryana News: 12 घंटे में दो बार सरल पर मेंटीनेंस, फिर भी हजारों आवेदक बेहाल

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चंडीगढ़/हिसार/करनाल। सरल पोर्टल की तकनीकी बाधाएं वीरवार को भी दूर नहीं हो सकीं। 12 घंटे में दो बार मरम्मत का काम हुआ, फिर भी पोर्टल पटरी पर नहीं लाैटा। फिलहाल प्रदेश में हजारों आवेदकों से लेकर सीएससी (काॅमन सर्विस सेंटर) तक बेहाल हैं। आवेदकों की मांग है कि सीईटी के आवेदन की तिथि को बढ़ाया जाए।
सरल पोर्टल पर बुधवार रात दो बजे से वीरवार की सुबह छह बजे तक मरम्मत का कार्य किया गया। वीरवार को सरल पोर्टल देरी से खुला। दिनभर पोर्टल पर धीमी गति से काम हुआ, फिर भी काम पटरी पर नहीं लाैटा तो एनआईसी (राष्ट्रीय सूचना केंद्र) के अधिकारियों ने वीरवार शाम चार बजे से शाम छह बजे तक यानी दो घंटे तक फिर से मरम्मत का काम कराया। करनाल में कई आवेदकों के मोबाइल फोन पर प्रमाण पत्र जारी होने का संदेश तो पहुंचा, लेकिन उनके प्रमाणपत्र प्रिंट नहीं निकल पाए।
विज्ञापन


----------------



वर्जन
अधिक आवेदन के कारण रात में भी दिक्कत आई थी। पोर्टल की मरम्मत का काम करा दिया है।
सतपाल शर्मा, एनआईसी निदेशक सरल
---
आवेदकों की मांग, तिथि बढ़े, आयोग बोला अभी विचार नहीं

सरल पोर्टल पर प्रमाण-पत्र बनवाने का कार्य बेहद धीमा या अटक रहा है। इसलिए आवेदक मांग कर रहे हैं कि सीईटी के लिए आवेदन की तिथि 12 जून से आगे बढ़ाई जाए। रोहतक के सीएससी संचालक विनय का कहना है कि आवेदकों का तर्क है कि सात दिन ही बचे हैं, जबकि पोर्टल काम नहीं कर रहा। वहीं, हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के सदस्य भूपेंद्र चाैहान का कहना है कि अभी आगामी तिथि बढ़ाने को लेकर कोई विचार नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------------
हिसार के बालसमंद व पातन में जिंदा लोगों के मांगे मृत्यु प्रमाण-पत्र
हिसार के बालसमंद के सीएससी संचालक राजकुमार ने सरल पोर्टल को लेकर बड़ी तकनीकी त्रुटि बताई। राजकुमार के अलावा पातन निवासी रोशनलाल ने बताया कि तीन दिन से जाति प्रमाणपत्र बनवाने के लिए सीएससी सेंटर पर आ जा रहे हैं, लेकिन पता चला कि पोर्टल पर मृत्यु प्रमाण पत्र मांगे जा रहे हैं, जबकि मेरे माता-पिता जीवित हैं। झज्जर में पिछले करीब 20 दिनों से यहां जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र नहीं बन रहे।

---------------

जीटी बेल्ट के जिलों में भी परेशानी

चरखी दादरी में सीईटी के पंजीकरण को लेकर आवेदक कुसुम वर्मा, सुषमा, सुनीता व दीपक तीन दिनों से परेशान हैं, प्रमाण-पत्र नहीं बन सके। भिवानी, फतेहाबाद से लेकर जीटी बेल्ट के छह जिलों में भी सरल पोर्टल आमजन के लिए कठिन बना हुआ है। जीटी बेल्ट में अंबाला, कैथल, करनाल, कुरुक्षेत्र, पानीपत व यमुनानगर में सबसे ज्यादा दिक्कत अनुसूचित जाति के अभ्यर्थियों को हो रही है, क्योंकि उन्हें अब एससी का प्रमाण पत्र बनवाना होगा। पिछड़ा वर्ग के प्रमाण पत्र भी नहीं बन रहे।
-------------

फोटो संख्या : 82- करनाल में मोबाइल पर प्रमाण-पत्र बनने के मैसेज आ रहे, लेकिन नहीं हो रहे प्रिंट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed