फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   Lobbying for the post of DGP intensifies, DG Jail's extension ends today

Chandigarh-Haryana News: डीजीपी पद पर लॉबिंग तेज, डीजी जेल का सेवा विस्तार आज होगा समाप्त

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चंडीगढ़। हरियाणा में डीजीपी के पद पर नियुक्ति को लेकर लॉबिंग तेज हो गई है। यूपीएससी को भेजे गए पैनल में शामिल आलोक मित्तल व अजय सिंघल के बीच कड़ा मुकाबला है। दोनों में किसी एक को डीजीपी के पद पर नियुक्त किया जा सकता है। बताया जा रहा है कि यूपीएससी की ओर से बिना बैठक किए भी तीन नामों की सूची सरकार को भेजी जा सकती है। ऐसे में संभव हुआ तो सरकार 31 दिसंबर की रात तक भी नया डीजीपी के नाम का पत्र जारी कर सकती है। वहीं, डीजी जेल आलोक राय को दिया गया तीन महीने के सेवा विस्तार की अंतिम तारीख आज है। ऐसे में राज्य सरकार यूपीएससी को भेजे गए पैनल में किसी एक को डीजी जेल का अतिरिक्त प्रभार सौंप सकती है।

वहीं, 31 तक डीजीपी के नाम की घोषणा नहीं होती है तो सरकार पैनल में से ही किसी अधिकारी को कार्यवाहक डीजीपी का पद सौंप सकती है। दरअसल कार्यवाहक डीजीपी ओपी सिंह 31 दिसंबर को रिटायर होंगे। ऐसे में 31 दिसंबर की रात तक पुलिस महकमे में बड़े फेरबदल की सूची आ सकती है। वहीं, डीजी जेल आलोक राय का सेवा विस्तार 30 दिसंबर को खत्म हो रहा है। उनकी जगह किस अधिकारी को नियुक्त किया जाना है, उसकी फाइल मुख्यमंत्री के पास पहुंच चुकी है। बताया जा रहा है कि 30 दिसंबर की रात तक डीजी जेल का कार्यभार भी अलॉट किया जा सकता है। आलोक राय को तीन महीने का सेवा विस्तार दिया गया था। यूपीएससी को भेजे गए पैनल में पैनल में 5 आईपीएस अफसरों का नाम शामिल है। हरियाणा सरकार ने 16 दिसंबर को यूपीएससी को 5 अधिकारियों शत्रुजीत कपूर (1990 बैच), एसके जैन (1991 बैच), अजय सिंघल (1992 बैच), आलोक मित्तल और अर्शिंदर चावला (दोनों 1993 बैच) का प्रस्ताव भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed