फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   Leave of all employees of Health Department in Haryana canceled

हरियाणा में अलर्ट: पुलिस-स्वास्थ्य और दमकल विभाग में कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द, हर गांव में लगेंगे सायरन

Thu, 08 May 2025 02:47 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 08 May 2025 02:47 PM IST
सार

पहलगाम हमले के बाद भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान में आतंकियों के ठिकानों को ध्वस्त कर दिया था। इसके बाद से पूरे देश में सुरक्षा चाैकसी बढ़ा दी गई है। राज्यों ने अपने विभागों को अलर्ट कर दिया है। 

विज्ञापन
Leave of all employees of Health Department in Haryana canceled
नायब सैनी - फोटो : X @NayabSainiBJP

विस्तार

सरहद पर तनाव के चलते हरियाणा भी अलर्ट मोड पर आ गया है। हरियाणा स्वास्थ्य विभाग की ओर से सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं।  भारत और पाकिस्तान में टेंशन के बीच हरियाणा स्वास्थ्य महानिदेशक की ओर से चिट्ठी जारी कर कहा गया है कि कोई भी कर्मचारी-अधिकारी मुख्यालय नहीं छोड़ेगा न ही अवकाश पर प्रस्थान करेगा। 
विज्ञापन


विज्ञापन


किसी भी प्रकार का अवकाश आगामी आदेशों तक स्वीकृत ना किया जाए। अगर किसी भी स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी कर्मचारी को अवकाश पर जाना है तो स्वास्थ्य महानिदेशक से अनुमति लेनी होगी। इस संबंध में राज्य के सभी सिविल सर्जनों, राज्य के सभी प्रधान चिकित्सा अधिकारियों को चिट्ठी भेजी गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: पानी पर रार: मान बोले-BBMB चेयरमैन ने गैरकानूनी ढंग से गेट खोले, हाईकोर्ट के आदेश का दिया हवाला; शाम को बैठक

पुलिस और दमकल विभाग में छुट्टियां रद्द

इसके अलावा हरियाणा पुलिस के अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं। पुलिस विभाग की तरफ से अधिकारियों कर्मचारियों की छुट्टी को लेकर निर्देश जारी किए गए है। वहीं दमकल विभाग के कर्मचारियों की छुट्टियां भी रद्द की गई है। 

सभी गांवों में सार्वजनिक स्थानों पर लगेंगे सायरन

हरियाणा सरकार ने सभी ग्राम पंचायतों को अगले 48 घंटे के भीतर सार्वजनिक भवन में सायरन लगाने के निर्देश दिए हैं। यह सायरन ऐसी जगहों पर होने चाहिए जिससे पूरे क्षेत्र को कवर किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed