फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   Laboratory Miniatures Centre from Morni to Horticulture Supermarket to Mandis.

Chandigarh-Haryana News: मोरनी से बागवानी फसलों को मंडियों तक पहुंचाने के लिए बनेगा लघु कलेक्शन सेंटर

विज्ञापन
प्रदेश में वीटा के बूथ बढ़ाकर लोगों को दिए जाएंगे रोजगार : सीएम
विज्ञापन

चंडीगढ़। मोरनी से बागवानी फसलों को मंडियों तक पहुंचाने के लिए लघु कलेक्शन सेंटर बनाने की तैयारी है। इस संबंध में हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड के अधिकारियों को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने निर्देश दिए हैं। साथ ही अधिकारियों के निर्देशित किया कि मोरनी जैसे पहाड़ी क्षेत्र में फसल उत्पादन में आ रही चुनौतियों को दूर करने के लिए कृषि एवं किसान कल्याण विभाग किसानों से फीडबैक लेकर समस्याओं का समाधान करवाएं।

सीएम सैनी सोमवार को कृषि विभाग, बागवानी विभाग, वीटा, हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड, हरियाणा वेयरहाउस कॉर्पोरेशन और पशुपालन एवं डेयरी विभाग की बजट घोषणाओं की प्रगति की समीक्षा कर रहे थे।
विज्ञापन


बैठक में सीएम ने कहा कि इस वर्ष प्राकृतिक खेती को प्रोत्साहित करने के लिए एक लाख एकड़ भूमि पर प्राकृतिक खेती का लक्ष्य है। इसके लिए अधिकारी सक्रियता तेज करें ताकि अधिक से अधिक संख्या में किसान प्राकृतिक खेती से जुड़ें। प्राकृतिक खेती को लेकर अतिरिक्त प्रयोगशालाएं भी बनाई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएम सैनी ने बागवानी विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसानों की आय के साधन बढ़ाने के लिए तय विभिन्न योजनाओं को जल्द लागू किया जाए। राज्य में बागवानी विभाग की ओर से 11 केंद्र पहले से चल रहे हैं जबकि 3 केंद्र निर्माणाधीन हैं। तीन नए केंद्रों पर खजूर के लिए बरवाला (हिसार), लीची के लिए नबीपुर (अंबाला) और स्ट्रॉबेरी के लिए छछरौली (यमुनानगर) में केंद्र की स्थापना होगी। इन पर विभिन्न चरणों में काम जारी है, जिसे तय अवधि में पूरे कर लिए जाएंगे।

बैठक में मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी, सीएम के मुख्य प्रधान सचिव राजेश खुल्लर, अतिरिक्त प्रधान सचिव डॉ साकेत कुमार, वित्त विभाग के आयुक्त एवं सचिव मोहम्मद शाईन, पशुपालन व डेयरी विभाग के आयुक्त व सचिव विजय दहिया, हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड के मुख्य प्रशासक मुकेश आहुजा, कृषि विभाग के महानिदेशक राज नारायण कौशिक सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed