{"_id":"68264cd12f43cf87a90142cb","slug":"kasauli-rape-case-complainant-said-she-is-getting-threats-chandigarh-haryana-news-c-16-1-pkl1010-710839-2025-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"कसौली दुष्कर्म केस : शिकायतकर्ता बोली, मिल रही धमकियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कसौली दुष्कर्म केस : शिकायतकर्ता बोली, मिल रही धमकियां
विज्ञापन
कहा- पुलिस पूछताछ कर उसे डराने की कोशिश कर रही है
अमर उजाला ब्यूरोचंडीगढ़। कसौली दुष्कर्म मामले की शिकायतकर्ता ने एक बार फिर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली व गायक रॉकी मित्तल पर धमकी देने का आरोप लगाया। महिला का कहना है कि दोनों ही लोग अपने राजनीतिक प्रभाव का इस्तेमाल कर इस केस को दबाने का प्रयास कर रहे हैं। व्हाट्सएप कॉल कर धमकी दी गई है कि वह कोई प्रेस कांफ्रेंस न करे।
महिला ने दावा किया है कि सोलन के सेशन कोर्ट ने मामले को एडमिट कर लिया है और इस मामले की अगली सुनवाई दस जून को होगी। पीड़िता ने कहा- उसे लगातार धमकियां मिल रही है। पुलिस ने बार-बार पूछताछ के लिए बुलाकर डरा रही है। महिला ने कहा कि उसे न्याय चाहिए और उसके परिवार व छोटी बच्ची को सुरक्षा दी जाए। उसने कहा उसके पास सारे सबूत हैं और अदालत में उसे प्रस्तुत करेगी।