फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   JJP demands CBI probe into HTET scam

Chandigarh-Haryana News: जजपा ने उठाई एचटेट घोटाले की सीबीआई जांच की मांग

विज्ञापन
प्रदेशभर में उपायुक्तों के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन भेजे
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। एचटेट-2024 के परीक्षा परिणाम में घोटाले का आरोपी लगाते हुए जजपा ने सीबीआई जांच की मांग को लेकर मंगलवार से आंदोलन छेड़ दिया है। प्रदेशभर में युवा जजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने जिला उपायुक्तों के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन भेजे हैं। जजपा युवा प्रदेश अध्यक्ष दिग्विजय सिंह चौटाला ने कहा कि एचटेट परीक्षा परिणाम में बड़ा घोटाला कर लाखों युवाओं के साथ धोखा किया गया है। घोटाले की सही जांच और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई होने तक जजपा चुप नहीं बैठेगी।

दिग्विजय ने कहा कि एचटेट नतीजे में हुई गड़बड़ी ने परीक्षा की पारदर्शिता, निष्पक्षता और विश्वसनीयता पर सवाल खड़े कर दिए हैं। जब एचटेट परिणाम पूर्ण रूप से तैयार हो चुका था तब उसे अचानक रिकॉल क्यों किया गया? पहली बार में परिणाम मात्र 30 दिनों में तैयार हो गया था लेकिन दोबारा परिणाम तैयार करने में 110 दिन क्यों लग गए? इतना ही नहीं नए घोषित परिणाम में त्रुटि के मार्जिन के आधार पर 1284 नए अभ्यर्थियों को उत्तीर्ण घोषित कर दिया गया। इन अभ्यर्थियों का परिणाम हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की वेबसाइट पर क्यों जारी नहीं किया गया और इन अभ्यर्थियों की बायोमीट्रिक प्रक्रिया पूरी क्यों नहीं की गई? उन्होंने कहा कि मामले की सीबीआई जांच होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed