{"_id":"68b824c270588b50de0973d2","slug":"je-suspended-in-case-of-three-deaths-due-to-electric-shock-in-hisar-energy-minister-anil-vij-2025-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: हिसार में करंट से तीन की मौत मामले में जेई निलंबित, ऊर्जा मंत्री अनिल विज के आदेश पर एक्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana: हिसार में करंट से तीन की मौत मामले में जेई निलंबित, ऊर्जा मंत्री अनिल विज के आदेश पर एक्शन
Wed, 03 Sep 2025 04:55 PM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Wed, 03 Sep 2025 04:55 PM IST
सार
मंगलवार सुबह करीब 11 बजे मिर्जापुर रोड स्थित दर्शन अकादमी स्कूल के पास केवी सब-स्टेशन, सेक्टर-1/4 से निकलने वाले 11 केवी एमजी क्लब फीडर का कंडक्टर टूटकर गिर गया था। इसके संपर्क में आने से तीन लोगों की माैत हो गई थी।
विज्ञापन
अनिल विज
- फोटो : फाइल
विस्तार
हरियाणा के ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने हिसार में 11 केवी बिजली लाइन के संपर्क में आने से हुई दर्दनाक दुर्घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया है। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। मंत्री विज ने बताया कि मृतकों के परिजनों को उचित मुआवजा दिया जाएगा और इस लापरवाही के लिए जिम्मेदार कनिष्ठ अभियंता पंजाब सिंह को निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन
यह हादसा मंगलवार सुबह करीब 11 बजे मिर्जापुर रोड स्थित दर्शन अकादमी स्कूल के पास हुआ। 33 केवी सब-स्टेशन, सेक्टर-1/4 से निकलने वाले 11 केवी एमजी क्लब फीडर का कंडक्टर टूटकर गिर गया था। इसके संपर्क में आने से बंटी (26 वर्ष), राज कुमार (31 वर्ष) और अमित (15 वर्ष) की मौके पर ही जान चली गई।
विज्ञापन
मामले की गंभीरता को देखते हुए विज ने बताया कि निदेशक संचालन और निदेशक परियोजना की समिति जांच कर रही है और रिपोर्ट आने के बाद विस्तृत कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि बरसात के कारण हिसार के कुछ सब-स्टेशन पानी में डूब गए थे। इसे देखते हुए आदेश जारी किए गए हैं कि सभी ऐसे सब-स्टेशनों का फ्लोर लेवल ऊंचा किया जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की समस्या न हो।
विज्ञापन
परिवहन विभाग की स्थिति पर विज ने कहा कि अत्याधिक बारिश के बावजूद यात्रियों को निरंतर सेवाएं उपलब्ध कराने की निगरानी की जा रही है। उन्होंने आश्वासन दिया कि विभाग पूरी कोशिश कर रहा है कि जनता को किसी प्रकार की असुविधा न हो।