फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   Irrigation development works worth 33.78 crore approved.

Chandigarh-Haryana News: 33.78 करोड़ के सिंचाई विकास कार्यों को मिली मंजूरी

विज्ञापन
- तोशाम क्षेत्र के किसानों को होगा लाभ
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। सिंचाई व्यवस्था को मजबूत करने के लिए 33.78 करोड़ रुपये की विभिन्न परियोजनाओं को मंजूरी मिली है। इन कार्यों के पूरा होने से किसानों को सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी उपलब्ध होगा और जल प्रबंधन व्यवस्था में भी सुधार आएगा। तोशाम क्षेत्र के किसानों को लाभ होगा। सिंचाई विभाग के अनुसार भिवानी जिले में विभिन्न नहरों, माइनरों, पुलों और पाइपलाइन परियोजनाओं पर कुल 33 करोड़ 78 लाख 1 हजार रुपये खर्च किए जाएंगे। परियोजनाओं का उद्देश्य नहरों के अंतिम छोर तक पानी पहुंचाना और सिंचाई क्षमता बढ़ाना है।


जानकारी के अनुसार आलमपुर माइनर, थिलोड़ डिस्ट्रीब्यूटरी, डाडम डिस्ट्रीब्यूटरी, डाडम हिल माइनर तथा झांवरी डिस्ट्रीब्यूटरी की रीमॉडलिंग की जाएगी। इसके अलावा निगाना नहर और निगाना फीडर पर नए पुल बनाए जाएंगे। हेतमपुरा माइनर की लाइनिंग, पटौदी कला में सीतूवाला तालाब क्षेत्र तक भूमिगत आरसीसी पाइपलाइन बिछाने व सिसर माइनर के जीर्णोद्घार का कार्य भी इस योजना में शामिल है। सिंचाई मंत्री श्रुति चौधरी ने कहा कि किसानों के खेतों तक पानी पहुंचाना और ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल उपलब्धता सुनिश्चित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed