{"_id":"68bc9d17d2b181909c066ee0","slug":"ips-vivek-chaudhary-became-the-superintendent-of-bhondsi-jail-chandigarh-haryana-news-c-16-1-pkl1089-811389-2025-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh-Haryana News: भोंडसी जेल के अधीक्षक बने आईपीएस विवेक चौधरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh-Haryana News: भोंडसी जेल के अधीक्षक बने आईपीएस विवेक चौधरी
विज्ञापन
हरियाणा जेल विभाग में अफसरों के तबादले, यमुनानगर के जेल अधीक्षक बने सत्येंद्र
चंडीगढ़। सरकार ने जेल विभाग में बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले किए हैं। तबादला आदेश के अनुसार पुलिस उपाधीक्षक आईपीएस विवेक चौधरी को प्रतिनियुक्ति पर भेजते हुए गुरुग्राम की जेल भोंडसी का अधीक्षक नियुक्त किया गया है।
यमुनानगर के अधीक्षक विशाल छिब्बर को उनके पद से हटाकर महानिदेशक जेल मुख्यालय पंचकूला में तैनात किया गया है। इसी तरह आईपीएस सत्येंद्र कुमार को प्रतिनियुक्ति पर भेजते हुए यमुनानगर की जिला जेल का अधीक्षक बनाया गया है। आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होंगे। संबंधित अधिकारियों को जल्द नई जगह पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।