फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   Investigation of hospitals included in the government panel has started, action will be taken if deficiencies are found, Haryana News

Chandigarh-Haryana News: सरकारी पैनल में शामिल अस्पतालों की जांच शुरू, कमियां मिलने पर होगी कार्रवाई

विज्ञापन
चंडीगढ़। आयुष्मान योजना के तहत निजी अस्पतालों में मरीजों का इलाज बंद करने वाले अस्पतालों की स्वास्थ्य विभाग ने जांच शुरू कर दी है।सोमवार को स्वास्थ्य विभाग ने प्रदेश के विभिन्न सूचीबद्ध अस्पतालों का औचक निरीक्षण किया। राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण के प्रवक्ता ने बताया कि कमी पाए जाने पर अस्पताल प्रबंधन पर नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा सरकार की ओर से दावा किया गया कि सूचीबद्ध अस्पतालों के सभी लंबित भुगतान समय पर किए जा रहे हैं। प्रवक्ता ने बताया कि दावों का निपटान राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण (एनएचए) के ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के माध्यम से 60 डॉक्टरों की टीम पारदर्शी आवंटन प्रणाली से करती है। जब भी पैनलबद्ध अस्पतालों की ओर से अधूरा दावा या वाइटल चार्ट, ओटी नोट्स, क्लिनिकल इमेज और लैब रिपोर्ट जैसे अनिवार्य दस्तावेजों के अभाव वाला दावा किया जाता है, तो अस्पतालों से पूछताछ की जाती है। सभी कटौती एनएचए के दिशा-निर्देश के अनुसार की जाती हैं। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed