फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   Instructions to ensure the presence of doctors and supply of medicines.

Chandigarh-Haryana News: डॉक्टरों की उपस्थिति व दवाओं की आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश

विज्ञापन
स्वास्थ्य मंत्री ने सुनीं जनसमस्याएं, शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए
विज्ञापन

चंडीगढ़। हरियाणा की स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री आरती सिंह राव ने सोमवार को चंडीगढ़ स्थित अपने सरकारी आवास पर जनसुनवाई का आयोजन किया। इस दौरान प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए सैकड़ों लोगों ने मंत्री के समक्ष अपनी समस्याएं और मांगें रखीं। इस दौरान अधिकतर शिकायतें स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़ी थी। कई लोगों ने डॉक्टरों की अनुपस्थिति और पीएचसी-सीएचसी में दवाएं न होने शिकायत दी थी। इस पर मंत्री ने तुरंत संज्ञान लेते हुए अधिकारियों को हर अस्पताल और पीएचसी में डॉक्टरों की उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

जन सुनवाई के बाद मंत्री ने स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक भी की और सभी अधिकारियों को जमीनी स्तर पर स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता बढ़ाने के लिए आवश्यक दिशानिर्देश दिए। उन्होंने कहा कि दवाओं की आपूर्ति में कोई कमी नहीं आनी चाहिए। इस मौके पर मंत्री ने कई शिकायतों का मौके पर ही निपटारा किया और अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि कोई भी अधिकारी या कर्मचारी जनहित के कार्यों में कोई कोताही नहीं बरती जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed