फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   India will become developed through the progress of women and adoption of Swadeshi.

Chandigarh-Haryana News: महिलाओं की प्रगति और स्वदेशी अपनाने से बनेगा भारत विकसित

विज्ञापन
India will become developed through the progress of women and adoption of Swadeshi.
पंचकूला स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय पंचकमल में विधि प्रकोष्ठ के सेमिनार में सीएम नायब सिंह सैनी - फोटो : self
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चंडीगढ़। पंचकूला स्थित भाजपा दफ्तर पंचकमल में शनिवार को आत्मनिर्भर भारत और स्वदेशी के संदेश को आगे बढ़ाने वाले दो महत्वपूर्ण आयोजनों में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी पहुंचे। एक ओर जहां स्वयं सहायता समूहों के सम्मेलन में महिला शक्ति का उत्सव मनाया गया वहीं दूसरी ओर विधि प्रकोष्ठ के सेमिनार में देश को आत्मनिर्भर और विकसित बनाने का संकल्प दोहराया गया। दोनों मंचों पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली, राष्ट्रीय सचिव अलका गुर्जर और संगठन मंत्री फणीन्द्रनाथ शर्मा ने एक सुर में कहा कि विकसित भारत का रास्ता महिलाओं की प्रगति और स्वदेशी को अपनाने से होकर निकलेगा।
स्वयं सहायता समूह सम्मेलन में मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि यह कार्यक्रम महिलाओं के आत्मविश्वास और शक्ति का उत्सव है। उन्होंने कहा कि हरियाणा की महिलाएं अपने हुनर से न केवल अपने परिवार बल्कि समाज का भविष्य बना रही हैं। सीएम कहा कि प्रदेश में 65 हजार से अधिक स्वयं सहायता समूह महिलाओं को आर्थिक बल दे रहे हैं। कहा कि सरकार प्रशिक्षण, ऋण सुविधा, विपणन और ब्रांडिंग के माध्यम से महिलाओं को और मजबूत कर रही है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बड़ौली ने कहा कि जब महिलाएं मजबूत होती है तो भारत मजबूत होता है।
विज्ञापन


दूसरी ओर पंचकूला में आयोजित विधि प्रकोष्ठ के सेमिनार में मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि स्वदेशी अपनाकर ही हम आत्मनिर्भर भारत का सपना साकार कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री की सोच भारत को दुनिया का अग्रणी राष्ट्र बनाना है और हरियाणा इस दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। प्रदेश में लाखों उद्योगों ने करोड़ों को रोजगार दिया है। उन्होंने कहा कि स्टार्टअप और सूक्ष्म उद्योगों में हरियाणा देश के अग्रणी राज्यों में शामिल हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed