फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   Incorporate the teachings of Valmiki into your lives; it will provide a new direction to society: CM Saini

वाल्मीकि की शिक्षाओं को जीवन में उतारें, समाज को मिलेगी नई दिशा : सीएम सैनी

विज्ञापन
फोटो समाचार
विज्ञापन


राज्यस्तरीय जयंती समारोह में बोले सैनी, हिसार के वाल्मीकि छात्रावास के लिए देंगे 31 लाख रुपये



अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि की शिक्षाएं हमें धैर्य, परिश्रम, अटूट विश्वास, करुणा, शिक्षा और सामाजिक समरसता की प्रेरणा देती हैं। उनके जीवन से प्रेरणा मिलती है कि परिस्थितियां चाहे कितनी भी कठिन हों, व्यक्ति को धैर्य नहीं छोड़ना चाहिए। उनकी शिक्षाओं के प्रति श्रद्धा केवल पूजा तक सीमित नहीं रहनी चाहिए बल्कि हमारे व्यवहार में भी दिखाई देनी चाहिए। सैनी सोमवार को संत कबीर कुटीर में महर्षि वाल्मीकि की जयंती पर आयोजित राज्यस्तरीय समारोह को संबोधित कर रहे थे।

मुख्यमंत्री ने हिसार में निर्माणाधीन वाल्मीकि छात्रावास के लिए 31 लाख रुपये देने की घोषणा भी की। कहा- जल्द ही वे छात्रावास के भूमि पूजन के अवसर पर वहां जाएंगे। सीएम सैनी ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि ऐसे महान संत थे जिन्होंने अंधकार में ज्ञान का दीप जलाया। कठिन समय में माता सीता को अपने आश्रम में स्थान देने के साथ-साथ उन्होंने उनके बच्चों को उच्च शिक्षा और संस्कार प्रदान किए। कहा- सरकार की ओर से अनुसूचित जाति के बच्चों के लिए छात्रवृत्ति, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए कोचिंग तथा छात्रावास की सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। हरियाणा में हाल ही में हुई पुलिस की भर्ती के दौरान समाज के 604 बच्चों का हरियाणा पुलिस में चयन हुआ है। उन्होंने कहा कि समाज के बच्चे आगे बढ़ रहे हैं और विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहे हैं। सीएम ने कहा- अनुसूचित जातियों के कल्याण और उनके अधिकारों के संरक्षण के लिए हरियाणा राज्य अनुसूचित जाति आयोग व सफाई कर्मचारियों के कल्याण के लिए हरियाणा राज्य सफाई कर्मचारी आयोग का गठन किया गया है। सरकार समाज के सम्मान, स्वाभिमान और क्षमता को ध्यान में रखते हुए योजनाएं बना रही है। उन्होंने कहा कि हरियाणा के तीन करोड़ लोगों को मिलकर प्रदेश के विकास और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प को मजबूत करना है। महर्षि वाल्मीकि के प्रति यही सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed