फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   In-charge Sanjay Dutt met Rahul; discussed Haryana politics.

Chandigarh-Haryana News: राहुल से मिले प्रभारी संजय दत्त, हरियाणा की राजनीति पर चर्चा

विज्ञापन
फोटो -
विज्ञापन




- बूथ स्तर तक संगठन की मजबूती, कार्यकर्ताओं से संवाद व जनहित के मुद्दों को लेकर बनी रणनीति

अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। हरियाणा कांग्रेस के प्रभारी संजय दत्त ने मंगलवार को लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी से मुलाकात कर प्रदेश के राजनीतिक हालात और संगठन की स्थिति पर विस्तार से चर्चा की। बैठक में हरियाणा कांग्रेस को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने, कार्यकर्ताओं से लगातार संवाद बनाए रखने और जनहित के मुद्दों को प्रभावी ढंग से जनता के बीच उठाने की रणनीति पर मंथन किया गया।

मुलाकात के बाद संजय दत्त ने बताया कि राहुल गांधी ने हरियाणा की राजनीतिक परिस्थितियों की समीक्षा करते हुए संगठन को अधिक सक्रिय और जनसरोकारों से जोड़ने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी प्रदेशभर में संगठन विस्तार के अभियान को लगातार आगे बढ़ाएगी।
विज्ञापन


संजय दत्त ने बताया कि हाल ही में चंडीगढ़ स्थित प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में उन्होंने जिला अध्यक्षों, पदाधिकारियों, विभिन्न प्रकोष्ठों, फ्रंटल संगठनों के प्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं के साथ कई दौर की बैठकें की थीं। इन बैठकों में संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने और जनता से जुड़े मुद्दों पर प्रभावी संघर्ष की रूपरेखा तैयार की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed