फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   ikea will invest in haryana

Chandigarh-Haryana News: आईकिया 4000 करोड़ का करेगी निवेश करेगी, 10 हजार को मिलेगा रोजगार

विज्ञापन
चंडीगढ़। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से बुधवार को आईकिया इंडिया के मुख्य कार्यकारी अधिकारी पैट्रिक एंटोनी ने मुलाकात की। यह बैठक संत कबीर कुटीर में हुई। बैठक में हरियाणा में कंपनी के निवेश और भविष्य की योजनाओं पर चर्चा हुई। आईकिया गुरुग्राम में करीब 3,500 से 4,000 करोड़ रुपये का निवेश कर रही है। यह परियोजना लगभग 10 एकड़ में बनेगी। इसमें रिटेल स्टोर, ऑफिस और अन्य सुविधाएं शामिल होंगी। इस निवेश से प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से लगभग 10 हजार रोजगार मिलने की संभावना है।
विज्ञापन

सीएम सैनी ने कहा कि हरियाणा सरकार निवेश करने वाली कंपनियों को बेहतर सुविधाएं व सहयोग दे रही है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि आईकिया की भविष्य की योजनाओं में भी सरकार पूरा साथ देगी। बैठक के दौरान आईकिया के सीईओ ने मुख्यमंत्री को अगले साल गुरुग्राम में बनने वाले आईकिया स्टोर के उद्घाटन के लिए आमंत्रित किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह परियोजना हरियाणा को वैश्विक कंपनियों के लिए एक बेहतर निवेश केंद्र बनाने में मदद करेगी। युवाओं को इस परियोजना में रोजगार दिलाने के लिए कौशल विकास (स्किल डेवलपमेंट) के जरिए प्रशिक्षित किया जाएगा। बैठक के बाद सीएम ने एंटोनी को श्रीमद्भगवद्गीता की प्रति भेंट की।
विज्ञापन

ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed