फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   IAS Nagar cannot be forcibly retired, his grade may decrease.

Chandigarh-Haryana News: आईएएस नागर को जबरन रिटायर नहीं किया जा सकेगा, घट सकता है ग्रेड

विज्ञापन
हरियाणा सरकार के प्रस्ताव को यूपीएससी ने नहीं माना
विज्ञापन

चंडीगढ़। हरियाणा कैडर की विवादित आईएएस रानी नागर को फिलहाल जबरन रिटायर नहीं किया जाएगा। हरियाणा सरकार के प्रस्ताव को संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने नहीं माना है। हालांकि, उनका ग्रेड कम करने का प्रस्ताव केंद्रीय कार्मिक एवं प्रशिक्षण मंत्रालय को भेजा गया है। नागर हरियाणा कैडर की 2014 बैच की आईएएस अधिकारी हैं।
रानी नागर दिसंबर 2021 से गैर हाजिर चल रही हैं। लापरवाही की वजह से उन्हें चार्जशीट भी किया जा चुका है। लगातार छुट्टी पर रहने की वजह से उन्हें मुख्य सचिव की ओर से चार बार नोटिस भी भेजा गया, मगर उन्होंने किसी का जवाब नहीं दिया। इसके बाद राज्य सरकार ने उन्हें जबरन सेवानिवृत्त करने की सिफारिश की थी। यूपीएससी ने हरियाणा सरकार के प्रस्ताव पर असहमति जताते हुए कहा कि इसमें रानी नागर का कोई जवाब नहीं है।
विज्ञापन

हरियाणा सरकार ने यूपीएससी के प्रस्ताव भी कई बार रानी नागर को भेजे, मगर उनकी ओर से कोई जवाब नहीं आया है। अब हरियाणा सरकार केंद्रीय कार्मिक एवं प्रशिक्षण मंत्रालय को अवगत कराएगी कि उन्हें कई बार भी पत्र भेजा गया है, मगर कोई जवाब नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रानी नागर को आखिरी बार अभिलेखागार विभाग में अतिरिक्त सचिव और निदेशक के पद पर नियुक्त किया गया था। इस पद पर उन्होंने 27 अक्तूबर, 2020 तक सेवाएं दी। रानी नागर को भेजे गए नए नोटिस में उन्हें विकल्प दिया है कि वे चाहें तो ईमेल से भी अपना जवाब दे सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed