फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   HPSC Assistant Professor exam results should be checked: Rao, Haryana news

एचपीएससी असिस्टेंट प्रोफेसर परीक्षा परिणाम की जांच हो : राव

विज्ञापन
चंडीगढ़। हरियाणा पब्लिक सर्विस कमीशन (एचपीएससी) द्वारा कॉलेज कैडर असिस्टेंट प्रोफेसर (इंग्लिश) भर्ती के लिए आयोजित सब्जेक्टिव नॉलेज परीक्षा के परिणामों में लगभग 2200 अभ्यर्थियों में से केवल 151 उम्मीदवार ही न्यूनतम 35 फीसदी अंक प्राप्त कर सके जिसके चलते 613 स्वीकृत पदों में से करीब 75 प्रतिशत सीटें रिक्त रह जाने की स्थिति बन गई है। हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने कहा कि या तो मूल्यांकन प्रक्रिया में गंभीर खामी है या फिर पूरे परीक्षा ढांचे की दोबारा समीक्षा आवश्यक है। इस मामले की स्वतंत्र व तत्काल जांच हाई कोर्ट के किसी कार्यरत न्यायाधीश से करवाई जाए। उन्होंने कहा कि इतने व्यापक स्तर पर असफलता परीक्षा प्रक्रिया की विश्वसनीयता पर गंभीर सवाल खड़े करती है और इससे उच्च शिक्षा विभाग में पहले से मौजूद शिक्षकों की कमी और बढ़ेगी, जिसका सीधा नुकसान विद्यार्थियों पर पड़ेगा। । ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed