फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   Honeytrap angle in Kasauli misdeed case

Haryana: कसाैली गैंगरेप मामले में अब हनीट्रैप एंगल जुड़ा, शिकायतकर्ता लड़की और अमित जिंदल पर केस दर्ज

Thu, 06 Feb 2025 08:05 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 06 Feb 2025 08:05 PM IST
सार

पुलिस ने राॅकी मित्तल की शिकायत पर शिकायतकर्ता लड़की और अमित बिंदल के खिलाफ मामला दर्ज किया है। तीन अन्य के खिलाफ भी मामला दर्ज किया है। तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
Honeytrap angle in Kasauli misdeed case
अपराध - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बीजेपी नेता के खिलाफ कसौली गैंगरेप मामले में हनी ट्रैप का मामला सामने आया है। सेक्टर-5 पुलिस ने सेक्टर-4 निवासी बीजेपी नेता रॉकी मित्तल की शिकायत पर नांगलाेई दिल्ली निवासी शिकायतकर्ता प्रिया, महक, अमित बिंदल और तीन अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने महक और भाजपा नेता अमित बिंदल को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों पर हनी ट्रैप में फंसाकर रुपयों की डिमांड करने पर धारा 308(2), 308(5),61, 351(2) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने दोनों को कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने दोनों को दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस अन्य आरोपियों की भी खोजबीन कर रही है।

विज्ञापन


2023 का मामला
बीजेपी नेता रॉकी मित्तल ने बताया कि वे 3 जुलाई 2023 में किसी काम से कसौली गए थे। जिस होटल में वे रुके, वहां उनकी मुलाकात अमित बिंदल से हुई थी। इसके बाद भी कई बार भाजपा नेता होने की वजह से उनकी मुलाकात होती रही। 14 माह बीतने के बाद 1 सितंबर 2024 को प्रिया नाम की लड़की काॅल करके उनको ब्लैकमेल करने लगी थी। उसने कहा कि बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली को गैंगरेप में फंसा दूंगी। अगर इस केस से बचना चाहते हो तो रुपये देने होंगे। इसके बाद मशहूर रॉकस्टार बीजेपी नेता रॉकी मित्तल की शिकायत पर सेक्टर-5 पुलिस ने दो लड़कियों समेत अमित बिंदल को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


कॉल पर 50 लाख की थी डिमांड
मशहूर रॉकस्टार रॉकी मित्तल ने बताया कि दिल्ली नांगलोई निवासी प्रिया और महक लगातार कॉल करतीं थीं। गैंगरेप मामले से बचने के लिए दोनों 50 लाख रुपये की डिमांड कर रहीं थीं। बीजेपी नेता अमित बिंदल के कहने पर ही प्रिया और महक कॉल करती थी। रुपये नहीं देने पर गैंगरेप का आरोप लगाने की धमकी देती थी। इसके बाद काॅल करने वाली प्रिया, महक और अमित बिंदल समेत अन्य तीन के खिलाफ पुलिस में शिकायत दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच में जुटी है पुलिस
सेक्टर-5 थाना प्रभारी सितेंदर सिंह का कहना है कि मामले में पुलिस की कार्रवाई जारी है। दो को गिरफ्तार कर अन्य की तलाश की जा रही है। आरोपियों के मोबाइल फोन जब्त करके जांच की जा रही है। इसके अलावा बीजेपी नेता पर लगे आरोप की कॉल रिकार्डिंग की भी जांच की जा रही है। पुलिस इस एंगल पर भी जांच कर रही है कि अमित बिंदल लड़कियों के साथ मिलकर अब तक कितने लोगों को ब्लैकमेल कर चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed