{"_id":"681d0d81e02c047fd80efe8d","slug":"high-alert-in-haryana-security-increased-in-public-places-and-districts-bordering-punjab-haryana-news-chandigarh-haryana-news-c-16-1-pkl1010-703790-2025-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh-Haryana News: हरियाणा में हाई अलर्ट, सार्वजनिक स्थानों और पंजाब से लगते जिलों की सुरक्षा बढ़ीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh-Haryana News: हरियाणा में हाई अलर्ट, सार्वजनिक स्थानों और पंजाब से लगते जिलों की सुरक्षा बढ़ीं
विज्ञापन
स्वास्थ्य, पुलिस और दमकल कर्मियों की छुट्टियां रद्द
सरकारी व निजी अस्पतालों में 25 फीसदी बेड रिजर्व करने के निर्देश
सीसीटीवी से निगरानी के लिए कंट्रोल रूम में पुलिस टीम तैनात
बिजली विभाग के कर्मचारियों को भी अलर्ट रहने को कहा
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने अपने सभी राजनीतिक कार्यक्रम रद्द किए
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। पाकिस्तान के चंडीगढ़ समेत पंजाब के कई जिलों पर हमला करने के बाद पूरे हरियाणा में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है। प्रदेश के सार्वजनिक स्थानों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। पंजाब के सटे जिलों सिरसा, फतेहाबाद, कैथल, कुरुक्षेत्र, अंबाला और पंचकूला में सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता करने के साथ 24 घंटे पेट्रोलिंग के निर्देश दिए गए हैं। प्रदेश सरकार ने स्वास्थ्यकर्मियों, पुलिसकर्मियों और दमकल विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों की छुट्टियां भी रद्द कर दी हैं।
सभी जिलों में पुलिस कंट्रोल रूम से प्रदेशभर में सक्रिय सीसीटीवी कैमरों से निगरानी के लिए टीम तैनात कर दी गई है। ये टीम पल-पल की सूचना आला अधिकारियों तक पहुंचाएगी। सभी जिलों के उपायुक्तों और एसपी को सुरक्षा व्यवस्था में तैनात अधिकारियों और जवानों को रोजाना निर्देशित करने को कहा गया है। साथ ही उनके क्षेत्र में होने वाली सभी तरह की गतिविधियों की रिपोर्ट ली जाएगी। सरकार ने आपातस्थिति से निपटने के लिए सभी सरकारी व निजी अस्पतालों में 25 फीसदी बेड आरक्षित करने के भी निर्देश दिए हैं। राज्य के सभी गांवों में अगले 48 घंटे में सायरन लगाने का फैसला किया गया है। बिजली विभाग के कर्मचारियों को भी अलर्ट रहने के निर्देश जारी हुए हैं। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मौजूदा हालात पर नजर रखने के लिए अगले कुछ दिनों के लिए अपने सभी राजनीतिक कार्यक्रम रद्द कर दिए हैं। उनके करनाल समेत अन्य जगहों पर कार्यक्रम होने थे।
-- -- -- -- --
अस्पतालों में उपकरणों व दवाओं का इंतजाम करने के निर्देश
स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने सभी सिविल सर्जन और मुख्य चिकित्सा अधिकारियों को निर्देश जारी किए हैं कि वे अधीनस्थ कर्मचारियों को आगामी आदेशों तक कोई भी छुट्टी (आकस्मिक या पूर्व स्वीकृत) न दें। सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को कार्यस्थल पर मौजूद रहने के निर्देश जारी हुए हैं। यदि किसी को विषम परिस्थितियों में अवकाश लेना है तो महानिदेशक से पूर्व अनुमति लेनी होगी। उन्होंने अधिकारियों को सभी अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों की तैयारियों की समीक्षा करने और आपातस्थिति में इस्तेमाल होने वाले सभी जरूरी उपकरणों व दवाओं का इंतजाम करने के निर्देश दिए हैं। आरती राव ने स्वास्थ्यकर्मियों से अपील करते हुए कहा- वे अपने कर्तव्यों का पूरी निष्ठा, समर्पण और सेवा भावना से ड्यूटी करें और ढिलाई न बरतें।
विज्ञापन
-- -- -- --
सभी ग्राम पंचायतों को 48 घंटे में सायरन लगवाने के निर्देश
सरकार ने राज्य की सभी छह हजार से ज्यादा ग्राम पंचायतों को अगले 48 घंटे के भीतर सायरन लगाने के निर्देश दिए हैं। ये सायरन ऐसे सार्वजनिक भवन में लगाए जाएंगे, ताकि पूरे ग्राम सभा क्षेत्र को कवर किया जा सके। ग्राम पंचायत सायरन के लिए बिजली की आपूर्ति सुनिश्चित करेगी और एक ऑपरेटर की पहचान करेगी जो सायरन को संचालित करेगा। सायरन लगाने का खर्च ग्राम निधि से किया जाएगा। यदि किसी ग्राम पंचायत के पास पर्याप्त राशि नहीं है तो उस ब्लॉक के बीडीपीओ की ओर से राशि की व्यवस्था की जाएगी।