{"_id":"68e50347ae849ba78e0a7599","slug":"health-minister-aarti-singh-rao-said-on-ban-on-cough-syrup-in-haryana-medicine-is-being-investigated-2025-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्या हरियाणा में बैन होगी कफ सिरप?: स्वास्थ्य मंत्री आरती राव ने दवा को लेकर दिया बयान... पंजाब ने लगाई रोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्या हरियाणा में बैन होगी कफ सिरप?: स्वास्थ्य मंत्री आरती राव ने दवा को लेकर दिया बयान... पंजाब ने लगाई रोक
Tue, 07 Oct 2025 05:41 PM IST
अंकेश ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: अंकेश ठाकुर
Updated Tue, 07 Oct 2025 05:41 PM IST
सार
मध्य प्रदेश में कोल्डरिफ कफ सिरप के इस्तेमाल से 17 बच्चों की मौत हुई है। इसके बाद पंजाब सरकार ने कोल्डरिफ कफ सिरप की बिक्री और इसके उपयोग पर रोक लगा दी है।
विज्ञापन
स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मध्यप्रदेश में कथित तौर पर जहरीली कफ सिरप से 17 बच्चों की मौत की घटना ने पूरे देश को हिला दिया है। इस घटना के बाद कई राज्यों में कफ सिरप की बिक्री और इस्तेमाल पर रोक लगा दी गई है। हरियाणा में अभी कफ सिरप की जांच चल रही है, तो वहीं पड़ोसी राज्य पंजाब में कफ सिरप पर बैन लगा दिया गया है।
विज्ञापन
वहीं हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव का कफ सिरप बैन को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि हरियाणा स्वास्थ्य विभाग कफ सिरप की जांच करवा रहा है। अभी तक किसी भी कफ सिरप में डायथिलीन ग्लाइकोल की मिलावट नहीं मिली है। अभी सब सेफ है, अगर भविष्य में कोई गड़बड़ी मिली तो दवा को किया जाएगा बैन।
विज्ञापन
मंत्री आरती सिंह राव ने मंगलवार को पंचकूला में आयोजित जिला स्तरीय महर्षि वाल्मीकि जयंती समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस अवसर पर उन्होंने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि हरियाणा स्वास्थ्य विभाग कफ सिरप की जांच करवा रहा है। स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह का दावा की अगर गड़बड़ी मिली तो दवाई बैन की जाएगी।
विज्ञापन
आपपको बता दें की मध्य प्रदेश में कोल्डरिफ कफ सिरप के इस्तेमाल से 17 बच्चों की मौत हुई है। इसके बाद पंजाब सरकार ने कोल्डरिफ कफ सिरप की बिक्री और इसके उपयोग पर रोक लगा दी है। वहीं हरियाणा सरकार भी कोल्डरिड कफ सिर्फ की जांच करवा रही है। इस संबंध में हरियाणा स्वास्थ्य विभाग की तरफ से आदेश भी जारी कर दिए गए हैं। स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने कहा कि हरियाणा की किसी भी कफ सिरप में डायथिलीन ग्लाइकोल की मिलावट नहीं मिली है।