{"_id":"684c7e6be7a7068215060298","slug":"haryanvis-are-ahead-in-donating-blood-chandigarh-haryana-news-c-16-pkl1010-736023-2025-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh-Haryana News: रक्तदान करने में आगे हैं हरियाणवी, साल में पांच लाख यूनिट से ज्यादा करते हैं रक्तदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh-Haryana News: रक्तदान करने में आगे हैं हरियाणवी, साल में पांच लाख यूनिट से ज्यादा करते हैं रक्तदान
विज्ञापन
विश्व रक्तदाता दिवस आज
हरियाणा में तीन लाख 30 हजार यूनिट रक्त एकत्रित करने का लक्ष्य, एकत्र किया पांच लाख 84 हजार यूनिट
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। देश सेवा व खेल के साथ-साथ हरियाणवी रक्तदान करने में भी आगे हैं। जब भी किसी को आकस्मिक रक्त की आवश्यकता पड़ती है तो हरियाणा के लोग पीछे नहीं रहते। यही कारण है कि हरियाणा में एक साल में पांच लाख यूनिट से ज्यादा रक्तदान किया जा रहा है। बीते साल हरियाणा में तीन लाख 30 हजार यूनिट रक्त एकत्रित करने का लक्ष्य रखा गया था, जिसके मुकाबले राज्य में पांच लाख 84 हजार यूनिट रक्त इकट्ठा किया गया। 2023 में रक्तदान के क्षेत्र में हरियाणा पूरे देश में टॉप में रहा था, इस अवधि में हरियाणा में पांच लाख 30 हजार यूनिट रक्तदान किया गया।
स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का कहना है कि राज्य में रक्तदान को लेकर लोगों में काफी जागरूकता है। रक्तदाता व सामाजिक संस्थाओं के साथ समन्वय बेहतर है। इसके अलावा राज्य में समय-समय पर विशेष अभियान भी चलाए जाते हैं। कॉलेजों, दफ्तरों और सार्वजनिक जगहों पर सामाजिक संस्थाओं की मदद से रक्तदान कैंप लगाए जाते हैं। अब विश्व रक्तदाता दिवस के उपलक्ष्य पर 14 जून से 27 जून तक पूरे हरियाणा में कैंप आयोजित किए जाएंगे। स्वास्थ्य विभाग ने सभी उपायुक्तों को पत्र लिखकर जिले में रक्तदान शिविर लगाने को कहा है।
रक्तदान के लिए ई रक्तकोष में करवा सकते हैं पंजीकरण
ई रक्तकोष ने मरीज व डोनर की भागदौड़ खत्म कर दी है। ई रक्तकोष में जाकर डोनर खुद को रजिस्टर करवा सकता है। रजिस्ट्रेशन के बाद जब भी किसी अस्पताल में रक्त की जरूरत पड़ती है तो ब्लड बैंक डोनर को तत्काल बुला सकते हैं। वहीं, इस वेबसाइट के जरिये यह भी जान सकते हैं कि किस जिले में कौन सा ब्लड ग्रुप किस ब्लड बैंक में उपलब्ध है। हालांकि हरियाणा के सभी ब्लड बैंकों में रेयर ब्लड ग्रुप वाले व्यक्तियों का रिकॉर्ड भी रखा जाता है, ताकि जरूरत पड़ने पर डोनर को तुरंत बुलाया जा सके।
विज्ञापन
गर्मियों में हो जाती है रक्त की कमी
अक्सर गर्मियों में ब्लड बैंकों में रक्त की कमी हो जाती है। दरअसल, गर्मियों के दिनों में कॉलेज बंद हो जाते हैं। गर्मी अधिक पड़ने के कारण सामाजिक आयोजन भी अन्य महीनों के मुकाबले कम होते हैं। रक्त की कमी को देखते हुए 14 जून को विश्व रक्तदाता दिवस मनाया जाता है, ताकि रक्त की कमी न आए। 18 साल से ऊपर का कोई भी युवा साल में तीन से चार बार रक्तदान कर सकता है।
डाइट मनी बढ़नी चाहिए
रक्तदान करने के बाद हर रक्तदाता को रिफ्रेशमेंट दिया जाता है। इसके लिए सरकार की ओर से 50 रुपये प्रति व्यक्ति डाइट की राशि दी जाती है। यह राशि पिछले कई सालों से चली आ रही है, जबकि महंगाई की दर काफी ज्यादा बढ़ चुकी है। शिव कांवड़ महासंघ चेरिटेबल ट्रस्ट के प्रधान राकेश संगर ने कहा कि कई बार रक्तदाताओं को रक्तदान से पहले भी रिफ्रेशमेंट दी जाती है, ताकि उनमें किसी तरह की कमजोरी न आए। डोनर को प्रोत्साहित करने के लिए उन्हें सर्टिफिकेट व मेडल भी दिए जाते हैं। इसमें भी खर्च होता है। सरकार को रक्तदाता की डाइट मनी बढ़ानी चाहिए।