फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   Haryana's BS Nara became BBMB's member for irrigation, Mann expressed his objection

Chandigarh-Haryana News: हरियाणा के बीएस नारा बने बीबीएमबी का सदस्य सिंचाई, मान ने जताया एतराज

विज्ञापन
केंद्र सरकार ने छह साल के लिए की नारा की नियुक्ति
विज्ञापन

मान बोले, केंद्र कर रहा मनमर्जी, बोर्ड का पुनगर्ठन करे

अमर उजाला ब्यूरो

चंडीगढ़। केंद्र सरकार ने हरियाणा के चीफ इंजीनियर बीएस नारा की भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड (बीबीएमबी) में सदस्य (सिंचाई) पद पर नियुक्ति की है। हरियाणा के चीफ इंजीनियर की छह माह के लिए यह नियुक्ति की गई है, जब तक इस पद पर नियमित नियुक्ति नहीं की जाती है। केंद्र सरकार के कार्मिक विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी किए हैं।
बीएस नारा की नियुक्ति पर पंजाब ने विवाद खड़ा कर दिया है। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने एतराज जताते हुए कहा कि यह पहली बार नहीं है जब केंद्र सरकार मनमर्जी कर रही है, लेकिन हम मनमर्जी नहीं चलने देंगे। मान ने कहा कि बीबीएमबी में पंजाब का 60 फीसदी हिस्सा है, जबकि अन्य राज्यों का 40 फीसदी। इसके बावजूद यह अपने अधिकारी लगा रहे हैं। हम बीबीएमबी में पुनगर्ठन की मांग कर रहे हैं, जिसमें पंजाब का जितना हिस्सा बनता है, वह दिया जाना चाहिए। मान ने कहा कि हरियाणा और राजस्थान में भाजपा की सरकार है। अगर कल किसी मुद्दे को लेकर बैठक में वोटिंग करवाई जाती है तो वह वोट डालकर अपने पक्ष में फैसला कर देंगे। दोनों राज्यों का सिर्फ 40 फीसदी हिस्सा होना चाहिए और पंजाब से अधिकारियों की बनती नियुक्ति की जाए।
विज्ञापन

---------
अभय चाैटाला ने राज्यपाल का जताया आभार

इनेलो के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय चौटाला ने बीबीएमबी में हरियाणा की तरफ से सदस्य (सिंचाई) की नियुक्ति करने पर राज्यपाल का आभार व्यक्त किया है। चाैटाला ने कहा कि हमने राज्यपाल और केंद्र सरकार के नाम ज्ञापन साैंपकर मांग की थी कि बीबीएमबी की संचालन व्यवस्था के लिए हरियाणा की तरफ से स्थायी सदस्य नियुक्त किया जाए। हमारी मांग अब पूरी हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed