फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   Haryana will fight for six gold medals in Khelo India today, Sports News, Haryana News

Chandigarh-Haryana News: खेलो इंडिया में छह स्वर्ण पदकों के लिए हरियाणा की भिड़ंत आज

विज्ञापन
चंडीगढ़। बिहार में आयोजित खेलो इंडिया में पदकों की रेस में आगे बढ़ने के लिए मंगलवार को हरियाणा का सबसे अहम छह दंगल है। प्रदेश के पहलवान छह स्वर्ण और एक कांस्य पदक पर दांव खेलने के लिए रिंग में उतरेंगे। अभी 4वें नंबर पर हरियाणा है। हरियाणा को 34 पदक मिले हैं इनमें 10 स्वर्ण, 6 रजत और 18 कांस्य पदक हैं। तालिका में ऊपर आने के लिए अपने पारंपरिक खेल कुश्ती में और उम्मीद है।
विज्ञापन

हरियाणा कुश्ती टीम के कोच संजय लाठर ने बताया कि मंगलवार का दिन काफी अहम है। इसमें 51 किग्रा. भारवर्ग के फ्री स्टाइल में हरियाणा के पहलवान हर्ष महाराष्ट्र के पहलवान प्रणव सुधी के बीच, 92 किग्रा. में अर्जुन का महाराष्ट्र के पहलवान सूरज के साथ स्वर्ण पदक के लिए मुकाबला है। वहीं, 65 किग्रा. ग्रीको रोमन कुश्ती में हरियाणा के रोविंद का अपने ही राज्य के अनुज से स्वर्ण के लिए मुकाबला होगा। 80 किग्रा. ग्रीको रोमन में हरियाणा के सचिन कुमार की महाराष्ट्र के प्रणाम लक्ष्मण से भिडंत होगी।
विज्ञापन


स्वर्ण पदक के लिए 49 किग्रा. भारवर्ग में हरियाणा की पहलवान नैना की दिल्ली की अदिति से और 61 किग्रा. भारवर्ग में टिना पूनिया की यूपी की शिल्पा से टक्कर होनी तय है। वहीं, कांस्य पदक के लिए 55 किग्रा. ग्रीको रोमन कुश्ती में हरियाणा के राहुल का पंजाब के पहलवान आशीष कुमार से मुकाबला है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन




पदक तालिका में छठवें स्थान पर पंजाब
खेलो इंडिया गेम्स की पदक तालिका में पहले स्थान पर 32 स्वर्ण सहित 88 पदकों के साथ महाराष्ट्र, दूसरे स्थान पर 14 स्वर्ण सहित 44 पदकों के साथ कर्नाटक और तीसरे स्थान पर 9 स्वर्ण सहित 27 पदकों के साथ राजस्थान काबिज है। इसके बाद मध्य प्रदेश (22), केरल (14) और सात स्वर्ण, 10 रजत और 10 कांस्य पदकों के साथ पंजाब छठवें स्थान पर है, जबकि 32 पदकों के साथ तमिलनाडु सातवें स्थान पर काबिज है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed