फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   Haryana will also have SIR for voter list

Haryana: हरियाणा में भी वोटर लिस्ट का होगा एसआईआर, वर्तमान मतदाता सूची का साल 2002 की सूची से होगा मिलान

Tue, 16 Sep 2025 01:33 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़ Published by: विजय पुंडीर Updated Tue, 16 Sep 2025 01:33 AM IST
सार

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ए श्रीनिवास ने बताया कि चुनाव आयोग के दिशा-निर्देश पर नई मतदाता सूची तैयार की जाएगी। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों (डीईओ) को निर्देश दिए हैं कि प्रदेश में जहां पर बीएलओ के पद खाली पड़े हैं वहां पर जल्द नियुक्ति कर उनके आईकार्ड जारी किये जाएं ताकि नए सिरे से बनने वाली मतदाता सूची के कार्य में कोई बाधा उत्पन्न न हो।

विज्ञापन
Haryana will also have SIR for voter list
चुनाव आयोग (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार की तर्ज पर हरियाणा में भी मतदाता सूची का विशेष विस्तृत पुनरीक्षण (एसआईआर) होगा। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ए श्रीनिवास ने बताया कि चुनाव आयोग के दिशा-निर्देश पर नई मतदाता सूची तैयार की जाएगी। आयोग ने निर्देश देते हुए कहा है कि सभी बीएलओ 20 अक्तूबर तक प्रदेश की वर्तमान मतदाता सूची का साल 2002 की मतदाता सूची के साथ मिलान करेंगे यदि मतदाता का नाम दोनों मतदाता सूचियों में पंजीकृत होगा तो उन्हें कोई भी दस्तावेज देने की आवश्यकता नहीं होगी।

विज्ञापन

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ए श्रीनिवास ने सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों (डीईओ) को निर्देश दिए हैं कि प्रदेश में जहां पर बीएलओ के पद खाली पड़े हैं वहां पर जल्द नियुक्ति कर उनके आईकार्ड जारी किये जाएं ताकि नए सिरे से बनने वाली मतदाता सूची के कार्य में कोई बाधा उत्पन्न न हो। एसआईआर से संंबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया जाए। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने सोमवार को जिला निर्वाचन अधिकारियों व निर्वाचक पंजीयन अधिकारियों को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कहा कि आयोग की ओर से एसआईआर के संबंध में समय-समय पर जारी निर्देशों का पालन करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

नई मतदाता सूची के लिए फॉर्म मतदाता के घर जाकर भरवाया जाएगा
श्रीनिवास ने सभी डीईओ को निर्देश देते हुए कहा-बीएलओ नई मतदाता सूची के लिए गणना (एनुमरेशन) फॉर्म हर मतदाता के घर जाकर भरवाएंगे। मतदाता को दो कॉपी फॉर्म की भरने के लिए दी जाएगी। इसमें से एक कॉपी मतदाता और दूसरी कॉपी बीएलओ नई मतदाता सूची बनाने के लिए साथ ले जाएंगे। कहा कि वर्ष 2002 व 2024 की अंतिम रूप में प्रकाशित मतदाता सूचियां विभाग की वेबसाइट पर आम जनता की सुविधा के लिए उपलब्ध हैं। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने पंजीकृत मतदाताओं, युवाओं, सभी राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों से अपील की है कि राज्य की त्रुटि रहित मतदाता सूची तैयार करने के लिए किए जा रहे विशेष विस्तृत पुनरीक्षण में अपना सहयोग दें।

विज्ञापन

1200 से ज्यादा मतदाता हैं तो नया मतदान केंद्र बनाया जाएगा
निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतदान केंद्र का मतदाताओं की अधिकतम संख्या 1200 के आधार पर रेशनलाइजेशन किया जाएगा। यदि 1200 से ज्यादा मतदाता है तो नया मतदान केंद्र बनाया जाएगा। यह भी निर्देश दिए गए हैं कि जिला में स्थित सभी मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय एवं राज्यस्तरीय राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ समय - समय पर बैठकें आयोजित की जाएं। सभी से बूथ लेवल एजेंट की सूची प्राप्त की जाए। इसके अलावा गणना प्रपत्र की प्रिंटिंग करवा कर समय पर बीएलओ को उपलब्ध करवाने के लिए कहा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed